अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मनाया छठ पर्व महोत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के एटूजेड रोड स्थित बजरंग विहार में गुरूवार को छठ पूजा का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान आस्था के इस महापर्व में सौन्दर्य और स्वच्छता को विशेष महत्व दिया गया। छठ महापर्व के तीसरे दिन गुरूवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। शुक्रवार को इस कड़ी में सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण होगा। उगते सूरज की पूजा वैसे तो संसार का विधान है, इस पर छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य की सभी अराधना करते हैं। गुरूवार को इस कड़ी में एटू जेड रोड स्थित बजरंग विहार में छठ पूजा पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इसी कड़ी में छठ पूजा समिति आयोजक वीरेन्द्र यादव व छोटू लाल गुप्ता ने बताया कि यह पर्व लोक आस्था का महापर्व बिहार और पूर्वांचल का बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस पर्व पर सभी माताएं एवं बहनें अपने पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस बीच में व्रती महिलाओं ने ठेकुआ, सुधनी, बाधी और कचवनीया का प्रसाद बनाया तथा बाजार से सभी फलों को लाकर अपने सुपली और बांस के टोकरों में सजाकर छठ घाट पर आकर भगवान सूर्य के सूर्यास्त पर सभी व्रतियों ने अर्घ्य दिया। छठ महापर्व पर पूजा अर्चना करने के लिए शहर के अन्य मौहल्लों से महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों ने यहां आकर पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह इसके तहत भगवान भास्कर की पहली किरण पर अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इस महापर्व पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व वार्ड सभासद सुंदर आदि के अलावा छठ पूजा समिति में शिवकुमार यादव, प्रदीप गुप्ता, सुनील यादव, नीरज यादव, अजीत यादव, अनिल यादव, सचिन गुप्ता, राजन गुप्ता, संजय, जीवन जोशी, दया, किशन जोशी, पन्ना लाल यादव आदि बड़ी संख्या में महिला, पुरूष और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal