ईओ की नाराजगी बाद भी नहीं लगे पार्किंग में शुल्क बोर्ड

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् के अधीन नगरीय क्षेत्र में संचालित पार्किंग के दौरान तमाम वाहन स्वमियों से निर्धारित शुल्क से अधिक की वसूली का मामला पकड़ने के बाद में अधिशासी अधिकारी की नाराजगी और सख्त आदेशों के बाद दो दिन बीत जाने के बाद भी पार्किंग ठेकेदारों ने मौके पर निर्धारित शुल्क को दशार्ने के लिए बोर्ड नहीं लगाए हैं। उक्त मामले की जांच कर रहे कर निर्धारण अधिकारी ने ठेकेदारों को नोटिस जारी करते हुए अधिक शुल्क वसूली को लेकर जवाब मांगा है। इसके साथ अनुबंध की शर्तों का पालन न करने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी देते हुए जुर्माना लगाने की तैयारी कर ली है।
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के रडार पर आई टाउनहाल मैदान में चल रही पार्किंग से ठेकेदारों में हड़कंप मचा है। बीते दिवस यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब ईओ अपने कार्यालय से किसी कार्य को बाहर निकल रही थी, तो टाउनहाल पार्किंग में उस वक्त एक वाहन स्वामी अधिक शुल्क लेने का विरोध कर रहा था। ईओ हंगामे के बीच वहां पहुंची और जानकारी ली तो वहां निर्धारित शुल्क से दो गुना से ज्यादा मूल्य वसूलने का मामला सामने आया। उस वक्त एक कार चालक से ठेकेदार के लोग निर्धारित शुल्क 30 रुपए के बजाए 70 रुपये वसूलते हुए पकड़े गए। ईओ ने पर्ची के साथ रसीद बुक भी जब्त कर ली थी। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर पार्किंग स्थल पर निर्धारित शुल्क को दर्शाने के लिए बोर्ड नहीं लगाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कर निर्धारण अधिकारी नरेश कुमार शिवालिया को जांच सौंप दी थी। इसके बाद भी दो दिन बीत जाने पर क्षेत्र में चल रही किसी पार्किंग ठेकेदार ने निर्धारित शुल्क का बोर्ड नहीं लगाया है।
उक्त मामले की जांच कर रहे टीएस नरेश शिवालिया ने बताया कि टाउनहाल मैदान की पार्किंग ठेका सुनील कुमार के नाम छोड़ा गया है। ठेकेदार सुनील के पार्किंग में तैनात किए कर्मचारियों के द्वारा निर्धारित मूल्य 30 रुपये से बजाए 70 रुपये शुल्क वसूलने को लेकर नोटिस भेजते हुए सात दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिये गये है। ठेकेदार से यह भी पूछा है कि पूर्व में यहां पर शुल्क को दशार्ने के लिए बोर्ड लगवाया गया था, वो क्यों और किसने हटाया है। उन्होंने कहा कि टाउनहाल मैदान समेत शहर में तहसील सदर, रेलवे स्टेशन पर दो कुल 4 स्थानों पर ही वाहन पार्किंग का ठेका छोड़ा हुआ है। इनके ठेकेदारों को भी नोटिस देकर अनुबंध के आधार पर शर्तों का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही शुल्क बोर्ड लगाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अभी किसी ने शुल्क बोर्ड नहीं लगाया है। ऐसे में चेतावनी दी है कि यदि ठेका अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया जाता तो उनका ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए जमानत राशि को जब्त कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई