बिना रेट सूची के पालिका की पार्किंग चलती मिली तो होगी कार्रवाई

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के मुख्यालय टाउनहाल मैदान में चल रही वाहन पार्किंग में तय शुल्क से दो गुने से भी अधिक शुल्क को वसूलने का मामला पकड़ने के बाद अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका अधीन शहर में संचालित सभी पार्किंगों की भी अब जांच करने के आदेश टैक्स विभाग को दिए हैं। इसके साथ उन्होंने सख्ती से यह कहा है कि कोई पार्किंग बिना पार्किंग शुल्क की लिस्ट लगाये बिना नहीं चलनी चाहिए। ऐसा न करने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।
बता दें कि ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नगरपालिका परिषद टाउनहाल मैदान में संचालित कार पार्किंग में तय शुल्क 30 रुपए से दो गुना से भी अधिक वसूलने का प्रकरण स्वयं बीते दिवस पकड़ा था। ऐसे में उन्होंने ठेकेदार के द्वारा पार्किंग स्थल पर रेट लिस्ट नहीं लगाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी। पालिका प्रांगण में तमाम अधिकारी-कर्मचारियों की नाक के नीचे पकड़े गए। इस मामले को लेकर पालिका ईओ ने सख्त रुख अपनाने के साथ नगर क्षेत्र में संचालित अन्य पार्किंगों की अब से व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए हैं।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कर निर्धारण अधिकारी नरेश कुमार शिवालिया को निर्देशित किया गया है कि वो सभी पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करते हुए वहां पूर्व में तय ठेका शर्तों के पालन के संबंध में रिपोर्ट देंगे और सभी पार्किंग स्थल पर रेट लिस्ट का बोर्ड लगाया जाना भी सुनिश्चित करायेंगे ताकि वाहन पार्क करने वाले चालकों को निर्धारित शुल्क की जानकारी मिलने के साथ ही किसी तरह की परेशानी सामने न आए और कोई पार्किंग ठेका कर्मी या ठेकेदार निर्धारित शुल्क से अधिक मूल्य वसूल नहीं कर पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal