सड़कों पर उतरे रोडवेज डिपो के तमाम मराठा

Share :

मुजफ्फरनग। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपनी बसों को रेलवे व्यवस्था की तरह संचालित करने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अब त्यौहारी सीजन में दीवाली व छठ पूजा पर्व पर गंतव्य पर यात्रियों को पहुंचाने को 121 रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए हैं। परिवहन निगम की पहल पर ऐसे में रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाते हुए हर बस के दो-दो फेरे बढ़ाए हैं। वहीं आगामी त्यौहारों के बीच चालकों, परिचालकों समेत अन्य कर्मचारियों के अवकाश पर जाने पर रोक लगा दी है।
राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से अपनी बसों को रेलवे व्यवस्था की तरह संचालित करने की खातिर जहां एक ओर इसके लिए समय शेड्यूल और स्टापेज प्वाइंट को ई-टीआइएम में फीड करने की पहल शुरू की गई है। वहीं त्यौहारी सीजन में जनपद से नौकरीपेशा व अन्य लोगों को इस बीच दूरदराज क्षेत्रों से दीवाली व छठ पूजा पर्व मनाने के लिए आने-जाने के लिए विभाग ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। ऐसे में अपने-अपने घरों को जाने वाले इन यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रोडवेज विभाग बीते कई दिनों से तैयारी में जुटा था। ऐसे में इन यात्रियों को यात्रा में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने जनपद से अन्य जिलों को जाने वाली रोडवेज बसों के दो-दो फेरे बढ़ाए हैं। वहीं कर्मियों को इस प्रोत्साहन योजना से जोड़ने के लिए रोडवेज बस के चालकों-परिचालकों को प्रेरित किया है। त्यौहारी सीजन के बीच मुजफ्फरनगर से हरिद्वार, लखनऊ की ओर जाने वाली दस, मुरादाबाद की ओर जाने वाले दस, बिजनौर की ओर 20 और नगर से आगरा की ओर 6 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा नई दिल्ली, बागपत व बडौत की ओर 20, अम्बाला व लखनऊ जाने वाली दस बसों के दो-दो फेरे इस बीच बढ़ा दिए हैं। वहीं 10 नवम्बर तक कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है, जिसमें ड्यूटी करने वाले सभी नियमित, संविदा चालक व परिचालक एवं आउटसोर्सिंग परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस अवधि में लगातार 13 दिन कार्य करते हुए 3,900 किमी की लक्ष्य पूरा करने वाले कर्मियों को 5200 रुपए और लगातार 12 दिन काम करने एवं 3,600 किमी का लक्ष्य हासिल पाने वाले कर्मचारियों को 4200 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्य कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की तैयारी है।

इन्होंने बताया-
एआरएम मुजफ्फरनगर डिपो प्रभात सिन्हा ने बताया कि जिले में आगामी त्यौहारों को देखते हुए इस बार भी रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन में इस बार अवकाश पर जाने पर कर्मचारियों के रोक लगा दी है, ताकि जिले में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि जनपद में 194 बसों का बेड़ा वर्तमान में है, जिसमें 150 बसे डिपो और 44 बसे अनुबंधित हैं। इसके साथ ही जनपद में शासन स्तर से 14 रोडवेज बसों का बेड़ा सड़क पर है। हालांकि उन्होंने रोडवेज बसों के इस बेड़े में जर्जर हालत में रोडवेज बसों के शामिल होने की बात को अस्वीकार करते हुए कहा कि कुछ बसे पुरानी हैं, लेकिन यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई