मीरांपुर उपचुनाव की अफसरों की जांच में पास हुए मात्र 12 प्रत्याशी

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुरू हुई सियासी बिसात के बीच इस राजनीतिक समर में अपनी किस्मत आजमाने को उतरी दिग्गजों की फौज में 22 महारथी मैदान में उतरने से पूर्व ही आउट हो गए। राजनीतिक दलों के उक्त प्रत्याशी के साथ निर्दलीय एक-दूसरे को पटकनी देने के लिए इस बार चुनावी मैदान में लड़ने के लिए तैयार दिखाई दे रहे थे, लेकिन चुनावी समर में उतरे इन दिग्गजों में भाजपा-रालोद की गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल, सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा, बसपा प्रत्याशी शाह नजर, आसपा के जाहिद हुसैन व एआईएमआइएम के मौहम्मद अरशद समेत 34 प्रत्याशियों में 22 प्रत्याशी सोमवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में चुनावी समर से बाहर हो गए। अब इस चुनाव में 12 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। अब 29 व 30 को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया संपन्न होगी। हालांकि अभी मुख्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के जीवन साथी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं, जिसकी कचहरी में चर्चा होती रही।
यूपी में उपचुनाव की शुरू हुई प्रक्रिया बीच आगामी 13 नवम्बर को मीरांपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है, जिसमें लिए पूर्व में 34 प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। सोमवार को हुई जांच में इस बीच 22 प्रत्याशी चुनाव से पूर्व ही प्रक्रिया से बाहर हो गए। अब इस सीट पर मात्र 12 प्रत्याशी शेष हैं, जिन्हें दो दिन बाद यानि 30 अक्टूबर को 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन हो जाएंगे। मीरांपुर क्षेत्र में कुल 3,23,830 मतदाता है। ये सभी मतदाता आगामी 13 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद के प्रत्याशी का इस बार चुनाव करेंगे। चुनाव मैदान में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा अन्य निर्दलीय प्रत्याशी की सूची में 22 नामांकन निरस्त कर दिए हैं। सोमवार को जांच के रडार पर आए इन दिग्गजों में मुख्य रूप से नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी से अकरम, लोकसत्ता पार्टी से अनिरुद्ध सिंह, वीर जन शक्ति पार्टी से धन्य कुमार जैन, कम्युनिस्ट पार्टी से आरपी सिंह, मजदूर किसान यूनियन पार्टी से सुक्रम पाल व ऋषिवादी कर्म शील पार्टी से विनोद के अलावा निर्दलीय के रूप में अर्चित जैन, बालेन्द्र कुमार, भागेश्वर प्रसाद, हिमांशु पाल, मानवेन्द्र, मौ. अनस, प्रदीप कुमार, राजेश कुमारी, रजनीश कुमार, साहिस्ता जमाल, सैय्यद नुसरत अब्बास, समन्द्र सैन, संजीव कुमार, सर्वेन्द्र कुमार, सुशील कुमार व तरुण कुमार के नाम शामिल हैं। वर्तमान में उप चुनाव में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल, सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा, बसपा प्रत्याशी शाह नजर, आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन के साथ ही ओबैसी की पार्टी के मौ. अरशद समेत निर्दलीय के रूप में शाह मौहम्मद राना, अमरनाथ समेत कई दिग्गज चुनाव मैदान में डटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई