टोल टैक्स में 30% कटौती की मांग, छोटे ट्रांसपोर्टर्स ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Share :

नई दिल्ली। देशभर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े छोटे कारोबारियों और सिंगल मोटर मालिकों की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। इसके चलते हजारों परिवार भूखमरी की कगार पर आ खड़े हुए हैं। इस विकट स्थिति को देखते हुए, देश के छोटे ट्रांसपोर्टर्स और सिंगल मोटर मालिकों के संगठन *दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच* के *महासचिव श्याम सुन्दर* ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य रूप से हम तीन प्रमुख मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है। प्रेस वार्ता में दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच के अध्यक्ष हरीश ग्रोवर, सचिव दिनकर सिंह, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश एवं एडवोकेट डॉ चंद्रा राजन, एडवोकेट चरणजीत सिंह, डीसी कपिल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्याम सुंदर ने कहा कि *पहला*, छोटे ट्रांसपोर्टर्स की प्रमुख समस्याओं में टोल टैक्स एक बड़ी चुनौती बन गया है। संगठन की मांग है कि देशभर में टोल टैक्स की दरों को कम से कम 30% घटाया जाए। इसके अलावा, उन टोल प्लाजाओं की जांच की जाए, जिन्होंने अपनी लागत वसूल कर ली है। ऐसे टोल प्लाजा तुरंत बंद किए जाने चाहिए। इससे छोटे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और उनका व्यवसाय पुनर्जीवित हो सकेगा। *दूसरा* बड़ा मुद्दा देशभर में ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया से जुड़ा है। श्याम सुंदर ने बताया कि संगठन का मानना है कि ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ द्वारा चलती गाड़ियों की फोटो खींचकर और टोल प्लाजाओं से जानकारी लेकर जो चालान किया जाता है, वह छोटे ट्रांसपोर्टर्स के लिए अत्यधिक बोझ साबित हो रहा है। उनका कहना है कि चालान प्रक्रिया में सुधार किया जाए और चालान केवल तब हो जब मौके पर ड्राइवर मौजूद हो। इससे व्यवसायियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। *और तीसरी प्रमुख मांग* पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों से संबंधित है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें समान होनी चाहिए, ताकि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न दरों का अतिरिक्त भार न पड़े। इसके अलावा, पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 30% की कटौती की जाए, ताकि व्यवसायियों को कुछ राहत मिल सके और वे अपने कारोबार को सुचारु रूप से चला सकें।
उपरोक्त मुद्दों को लेकर दिल्ली एनसीआर ट्रांसपोर्ट एकता मंच द्वारा ट्रांसपोर्ट सेक्टर में व्याप्त संकट और समस्याओं को लेकर एक विशेष अपील-पत्र राष्ट्रपति महोदया और संबंधित सरकारों के समक्ष पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है। प्रेस वार्ता के जरिये भारत सरकार और राज्य सरकारों से तत्काल इन तीन बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने और उचित कदम उठाने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारें इन मांगों को शीघ्रता से नहीं मानतीं, तो दो महीने बाद देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। यह आंदोलन न सिर्फ ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के लिए होगा, बल्कि देश के हर उस व्यक्ति के लिए भी महत्वपूर्ण होगा, जो किसी न किसी रूप में वाहनों का इस्तेमाल करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई