न्यू हाराइजन स्कूल के रजत जयंती समारोह में कलाकारों ने किया अतिथि व अन्य अभिभावकों को मंत्रमुग्ध

Share :

मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग जानसठ रोड़ मुजफ्फरनगर स्थित न्यू हॉराइजन स्कूल ने अपनी स्थापना के 25 वर्षों की उपलब्धियों और समर्पण का उत्सव हर्षोल्लास व उत्साह से मनाते हुए रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया। दो दिवसीय कार्यक्रम के बीच प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व दूसरे दिन शिवोहम की भव्य प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच विद्यालय परिसर को भव्य व आकर्षक रूप से सुसज्जित किया गया।
कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. विनोद कुमार त्यागी, आईपीएस व्योम बिंदल, भारतीय प्रेस परिषद सदस्य, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ के करकमलों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन और भगवान गणेशजी की वंदना के साथ हुआ तथा अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत करके सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। तदुपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इंद्रधनुष की छटा बिखेरी जिसमें प्रथम दिन बच्चों ने सुंदर नृत्य करते हुए न्यू हॉराइजन की बगिया को महका दिया। वहीं प्राइमरी विंग्स (कक्षा 1 से 5 तक) के बच्चों ने अपने प्रदेश की शान अयोध्या, मथुरा व काशी का आकर्षक रूप से प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर राजस्थान, गोवा, नागालैंड, दक्षिण भारत, महाराष्ट्र के कोली नृत्य करके वहां की संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत कर दिया। जूनियर विंग्स के बच्चों ने विद्यालय के 25वें वर्ष में प्रवेश पर खुशियां मनाते हुए पंजाबी गीत पर भांगड़ा पाया। दो दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में दूसरे दिन “शिवोहम” कार्यक्रम में भगवान शिव महिमा और उनके आध्यात्मिक संदेश को समर्पित रहा, जिसमें भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों व उनके आध्यात्म, सामाजिक सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया गया। नृत्य, संगीत और नाट्य के अद्भुत संगम ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बना दिया। विद्यार्थियों ने भगवान शिव के जीवन से प्रेरित कई घटनाओं जैसे-सती आत्मदाह, शिव-पार्वती विवाह, अर्द्धनारीश्वर स्वरूप, गोपेश्वर रूप, गंगावतरण, समुद्र मंथन, नीलकंठ रूप तथा अपने जनपद की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा को नृत्य-संगीत के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
एक ओर जहां सती आत्मदाह ने सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया तो वहीं दूसरी ओर शिव -पार्वती विवाह में शिव बारात में सभी दर्शक झूम उठे तथा शिव -पार्वती विवाह पर पुष्प वर्षा से वातावरण को आनंदित कर दिया। समुद्र मंथन नाट्य में शिव का विषपान करना आकर्षण का केंद्र रहा। शिवजी की बारात में बच्चों ने अघोरी नृत्य करके मंच पर धूम मचा दी। इसके अलावा शिव-पार्वती, कृष्ण-राधा, ब्रह्मा, विष्णु के रूपों को देखकर मन आनंदित हो उठा और भक्ति भाव से दर्शक झूम उठे। वहीं शिवोहम कार्यक्रम के सूत्रधार के रूप में नारद जी की अहम भूमिका रही जिसके अभिनय को सभी दर्शकों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों ने कई सप्ताहों तक कठिन अभ्यास का फल दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के रूप में देखने को मिला। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के संस्थापक सुभाष चन्द अग्रवाल, उद्यमी कुश पुरी, विशाल गर्ग, ललित अग्रवाल, भूदेव सिंह समेत बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे। मंच संचालन कुशलता धीमान व आकांक्षा परिहार ने किया। इस दौरान दीक्षा शर्मा, प्रीति रानी, रितु दक्ष, प्रियंका गर्ग व सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स विद्यार्थियों को विशेष रूप से शील्ड प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई