स्कूल में अश्लील हरकतों से परेशान छात्राओं ने छोड़ दी पढ़ाई, शिक्षक सस्पेंड

Share :

मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर कांड के बाद एक बार फिर से शिक्षक और शिष्य जैसा पवित्र रिश्ता कलंकित हुआ है। एक शिक्षक द्वारा विद्यालय में शिक्षा देने के नाम पर छात्राओं से लगातार अश्लील हरकतें की जाती रही। शिक्षक का गलत आचरण देखकर छात्राएं भयभीत रही। इसकी जानकारी होने के बावजूद भी विद्यालय के हैड मास्टर मामले को दबाये रहे, लेकिन जब छात्राओं ने अपने परिजनों को शिक्षक की हरकत बताते हुए पढ़ाई के लिए विद्यालय जाने से इंकार किया तो मामला उजागर होने के साथ ही ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया। मामले की भनक लगने पर शिक्षक अवकाश पर चला गया और हैड मास्टर को यह खबर विभागीय अफसरों तक पहुंचानी पड़ी, जिसमें सोमवार को ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ विद्यालय परिसर में ही दो बार पंचायत की तो पुलिस में भी हड़कम्प मच गया। बीएसए ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया और हैड मास्टर की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब करते हुए जांच बैठा दी है। वहीं ग्रामीण आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग भी कर रहे हैं।
अभी गांव खुब्बापुर में महिला शिक्षिका का थप्पड़ कांड लखनऊ से दिल्ली तक गंूज रहा है। लोगों की जुबां पर गाहे-बगाहे इस कांड का जिक्र होता ही रहता है। अब शिक्षक और शिष्य के बीच के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया है। जनपद के चरथावल विकास खंड क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट परिषदीय विद्यालय के शिक्षक पर स्कूल आने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप है। कई दिनों से यह मामला गांव और विद्यालय में तो चर्चा में बना हुआ था, लेकिन विभागीय अफसर इससे अंजान थे। यहां तक की शिक्षक की अश्लील हरकतों से शर्मसार और परेशान छात्राओं ने पढ़ाई के लिए विद्यालय जाना भी छोड़ दिया था और वो भयभीत भी हो रही थी। जब छात्राओं के द्वारा पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं जाने की जिद की गई तो परिजनों को शक हुआ और छात्राओं ने दबाव के बाद शिक्षक की शर्मसार कर देने वाली हरकतों की पूरी जानकारी परिजनों को दी तो पूरे गांव में ही रोष बन गया। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। इससे पहले ही आरोपी शिक्षक मामले में विरोध और हंगामे की भनक लगने पर आठ अक्टूबर को ही हैड मास्टर से अवकाश लेकर चला गया था। सोमवार को शिक्षक विद्यालय में पहुंचा तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, तो छात्राओं को साथ लेकर परिजन और ग्रामीण विद्यालय में पहुंच गये। सैंकड़ों ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ पंचायत की, लेकिन इससे पहले ही आरोपी शिक्षक शिक्षक से फरार हो गया था। स्कूल में अभिभावकों की दो बार पंचायत हुई। सूचना मिलने पर पुलिस में भी हड़कमप मच गया। छात्राओं ने पंचायत में हैड मास्टर और दूसरे शिक्षकों के समक्ष ही आरोपी शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए। आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में भारी गुस्सा नजर आ रहा था। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय सिकन्दरपुर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात प्रदीप कुमार पर कुछ छात्राओं ने अश्लील हरकत कर परेशान करने के आरोप लगाये हैं। यह मामला कई दिन पुराना है और हैड मास्टर हरिराज के संज्ञान में भी बना हुआ था, लेकिन उनके द्वारा विभागीय स्तर पर इसकी कोई भी सूचना नहीं दी गई। उनको मामले में नौ अक्टूबर को अवगत कराया गया। शिक्षक सोमवार को विद्यालय में आया था। इस बात की खबर लगने पर गांव के दर्जनों अभिभावक स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 अक्टूबर को ही उनके द्वारा बीएसए सन्दीप कुमार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी गई थी। बीईओ कमलेश ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर आरोपी शिक्षक प्रदीप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि हैड मास्टर की भूमिका भी संदिग्ध मानते हुए उनको नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका कहना है कि हैड मास्टर कई दिनों तक ये गंभीर प्रकरण छुपाये रहे और इससे जुड़े तथ्यों को भी छिपाया गया। वो विद्यालय में अनुशासन बनाने में विफल हुए हैं। स्पष्टीकरण आने के बाद उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। वहीं छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों ने हैड मास्टर से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराये जाने की भी मांग की है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को सस्पेंड किया जा चुका है, मामले में विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है, रिपोर्ट आने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal