हिंदू शक्ति के जाग्रत होने से बनेगा राष्ट्र शक्तिशाली: प्रेमजी

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार को पटेलनगर नगर में प्रेम विहार कॉलोनी स्थित मैदान में पूर्व वर्षो की भांति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा संघ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नई मंडी क्षेत्र के मुख्य मार्गो पर स्वयंसेवकोें ने पथ संचलन निकाला। पटेलनगर शाखा का संचलन जानसठ रोड स्थित प्रेम विहार से शुरू होकर अलमासपुर,अवध विहार,वसुंधरा एनक्लेव, एटूजेड रोड होते हुए करीब 4 किमी की दूरी तय करते हुए प्रेम विहार में पूर्ण हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत के संघ चालक प्रेमजी व अध्यक्षता पटेल नगर के नगर संघ चालक अनिल धमीजा जी ने की।
मुख्य वक्ता आरएसएस मेरठ प्रांत के संघ चालक प्रेमजी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू समाज का जागरण करते हुए अपने 99 वर्ष पूरे कर चुका है, इसमें हिंदू समाज को जागृत होने की जरुरत है। हिंदू स्वयं में सर्वश्रेष्ठ है परंतु अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए हम कभी-कभी अपने धर्म को महत्वता नहीं देते। हिंदू शक्ति के जाग्रत होने से ही राष्ट्र शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को शक्ति संपन्न और साधन संपन्न होना होगा तभी हम राष्ट्र व हिंदुत्व के लिए पूर्ण निष्ठा और शक्ति के साथ में कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा हिंदू समाज का इतिहास शौर्य पूर्ण इतिहास है।
संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। पथ संचलन पर अनेक स्थानों पर क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्प वर्षा की। संचलन में पटेल नगर के नगर कार्यवाह योगेश सैनी, सह-नगर कार्यवाह आनंद धीमान, नगर प्रचारक आयुष, जिला कार्यवाह संजय लखान, विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख विकास भार्गव, विभाग सेवा प्रमुख ब्रजेश कुमार, नगर प्रचार प्रमुख हेमू विक्रमादित्य, सह नगर प्रचार प्रमुख अशोक, नगर शारीरिक प्रमुख रामकुमार, सह नगर शारीरिक प्रमुख विकास कुमार समेत नगर और जिले के अन्य दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal