कन्याएं समाज की धरोहर, इनकी सुरक्षा एवं संरक्षण जरूरी: कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति समेत तमाम अन्य योजनाओं के बूते जहां एक ओर सरकार बिटिया के महत्व को समाज में जागरूक करने और उनके प्रति सम्मान की दिशा में बढ़ रही है, उसी उद्देश्य से नगर के प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय में सामूहिक कन्या पूजन द्वारा करीब 1100 कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें प्रसाद, वस्त्र एवं उपहार भेंट किए। नव चेतना सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सभी वर्गों की कन्याओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में कन्याएं समाज व परिवार की धरोहर हैं, जिनका संरक्षण, शिक्षा व सम्मान समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाने का संदेश जाता है, वहीं समाज में समानता व एकता भी मजबूत होती है। नवचेतना सेवा संस्थान अध्यक्ष हरि ओम गोयल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज में बेटियों को सम्मान दिलाना और उनके प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। हरिद्वार से आए प्रमानंद महाराज ने कहा कि कन्या पूजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज का कर्तव्य भी है। उन्होंने शास्त्र सम्मत तरीके से कन्याओं का पूजन किया, जिसमें कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए, तिलक कर आरती उतारी गई। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग व समुदायों की कन्याओं का समान रूप से पूजन किया गया। कार्यक्रम में अंकित गोयल, पवन बंसल, डॉ. संजय अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, मनोज गर्ग, विवेक सिंघल, प्रवीण मलिक, विकास अग्रवाल, मनोज आचार्य, दिनेश वर्मा, रोहित जैन, जितेंद्र, राजीव चंदा, प्रवीण वर्मा, शिवम, कार्तिकेय, विष्णु गर्ग, मारूत मित्तल, नितिन, कुलदीप, अंकित, गौरव, कशिश, शिवा सैनी, मनीष, निकुंज, राहुल शर्मा, सुधीर, रविंद्र, सचिन, राजीव, प्रवीण, जयवीर, सभासद प्रशांत चौधरी, सचिन, अभिषेक खन्ना एड. आदि ने योगदान दिया। अंत में कन्याओं को प्रसाद, भोजन और उपहार प्रदान कर विदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal