मुजफ्फरनगर। उद्योग जगत के दिग्गज एवं प्रमुख उद्योगपति स्वर्गीय रतन टाटा के निधन पर जनपद भर में शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। गुरूवार को नगर के मेरठ रोड पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित शोक सभा में प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने स्व. रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, जिले के प्रमुख उद्योगपतियों, अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने भी उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
आईटीआई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सरकार में बतौर कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय रतन टाटा के निधन से राष्ट्र को अपार क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा जी का जीवन एक वटवृक्ष की भांति था, जिन्होंने अपने साये में देश को उद्योग, शिक्षा और सेवा के अनगिनत क्षेत्रों को जीवन भर पोषित करता रहा। उनका यूं चले जाना एक ऐसा शून्य है, जिसे कभी भर पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि उनकी इसी सोच और दृष्टिकोण ने देश की प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आज उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए हम सभी को उनके आदर्शो को आगे बढ़ाना होगा। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति देने की कामना की। शोक सभा में मुख्य रूप से उद्योगपति राजेश जैन, जगमोहन गोयल, आईआईए के अध्यक्ष पवन गोयल, नरेंद्र गोयल, योगेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल और अभिनव स्वरूप फैडरेशन आॅफ कॉमर्स के अरविंद कुमार, लघु उद्योग भारती के देवराज पंवार, उपायुक्त जिला उद्यम एवं प्रोत्साहन केंद्र जैसमिन, नोडल प्रधानाचार्य मुकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






