जिला स्तरीय माध्यमिक शैक्षिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बालक एवं बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता नई मंडी के दीपचंद ग्रीन चैंबर इंटर कॉलेज में डीएम उमेश मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए टीम भावना के साथ खेलने के प्रति प्रेरित किया। डीआईओ एस राजेश कुमार श्रीवास ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बीएसए संदीप कुमार ने प्रतिभागियों को निरंतर आगे बढ़ाने की बधाई दी। इस दौरान शैलेंद्र कुमार त्यागी एवं क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव, डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला व विजय शर्मा ने सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साथ संपन्न कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सुन्दर प्रस्तुति देते हुए वाहवाही लूटी। बालक वर्ग में मौ. शोएब त्यागी जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल व जूनियर बालिका वर्ग में अविका बालियान और विधि अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर ने चैंपियनशिप प्राप्त की। बालक वर्ग में सागर श्री सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली व उमेश चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज ने चैंपियनशिप प्राप्त की। सब जूनियर बालिका वर्ग में वंशिका प्राणनाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी खतौली व बालक वर्ग में अमन एस इंटर कॉलेज मोरना ने चैंपियनशिप प्राप्त की। सदर तहसील 326 अंकों के साथ आॅल आॅफ विनर रही। वहीं दूसरे स्थान पर 226 अंकों पर जानसठ,182 अंकों के साथ खतौली तीसरे स्थान और 105 अंकों के साथ बुढ़ाना चौथे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता संपन्न कराने में एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार, क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, डॉ. राहुल कुशवाह, दीपक बालियान, अक्षय कुमार, अमित कुमार, विपिन त्यागी, गया प्रसाद, नीरज बालियान, सुधीर कुमार, डॉ. रवि कुमार, विनीत, विनुज, मनोज, राजबल सैनी, बबीता राणा, प्रियंका शर्मा, प्रीति शर्मा, इंछाराम, अनिल कौशिक, अनिल शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal