किसान डीएपी के स्थान पर करें एनपीके उर्वरक का प्रयोग

Share :

मुजफ्फरनगर। देश में फसलों की लागत कम करने के साथ में डीएपी की खपत कम करने के लिए सरकार अन्य सस्ते व अच्छे खाद-उर्वरकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में जुटी है। इस कड़ी में डीएपी खाद की खपत में काफी कमी होगी। वहीं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ एनपीके व लिक्विड नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की कवायद तेज हुई है।
योगी सरकार की इसी पहल पर यूपी में किसान बेहतर पैदावार लेने के लिए अब डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का इस्तेमाल करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि जिले में वर्तमान में उर्वरक की कोई भी कम नहीं है। यहां पर किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। जनपद में यूरिया 16500 मैट्रिक टन, डीएपी 1525 मैट्रिक टन और एनपीके 3890 मैट्रिक टन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एनपीके उर्वरक में 12 फीसदी नाइट्रोजन, 32 फीसद फास्फोरस और 16 फीसदी पोटाश की मात्रा मौजूद है। गेहूं व मक्का की बुवाई में डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद का प्रति हेक्टेयर 188 किग्रा प्रयोग किया जा सकता है, वहीं दलहन की बुवाई में 130 किग्रा प्रति हेक्टेयर प्रयोग किया जाना चाहिए। डीएपी जितना कारगर है उतना एनपीके उर्वरक कारगर है। इसमें 16 फीसद फास्फेट, 12 फीसद सल्फर एवं 19 फीसद कैल्शियम पाया जाता है। गेहूं, चने व मटर की बुवाई में डीएपी 130 किग्रा प्रति हेक्टेयर के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट 375 किग्रा प्रति हेक्टेयर में प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने जिले के किसानों से डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का प्रयोग करने का सुझाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal