ओवर रेटिंग मामले में आबकारी इंस्पेक्टर सस्पेंड

Share :

शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग के मामले में डीएम की रिपोर्ट पर शासन स्तर से कार्रवाई की गयी है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। वही इस मामले में आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
एक सितम्बर को एक युवक ने डीएम उमेश मिश्रा से भोपा रोड पर स्थित मॉडल शॉप पर ओवर रेटिंग की शिकायत की थी। डीएम ने रात्रि में सिटी मजिस्टे्रट विकास कश्यप को छापेमारी के लिए आदेश दिए थे। सिटी मजिस्टे्रट ने रात्रि में आम ग्राहक बनकर मॉडल शॉप के सेल्समैन से पांच बियर की कैन खरीदी थी। सेल्समैन पर प्रत्येक कैन पर 10 रुपए ओवररेट लिए थे। ओवर रेटिंग मिलने पर सिटी मजिस्टे्रट ने सीओ मंडी रुपाली राय व आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार के साथ मॉडल शॉप पर सील लगा दी थी। इस मामले में आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर सेल्समैन दुर्गेश कुमार निवासी अलीगढ के खिलाफ नई मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। उसके बाद जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने मॉडल शॉप का लाइसेंस निलम्बित कर दिया था। इस पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम उमेश मिश्रा ने शासन को भेजी थी। डीएम की रिपोर्ट पर आबकारी आयुक्त ने सदर आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार महानगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन सादगी पूर्वक मनाया। इस अवसर पर अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी बेहद संवेदनशील, जुझारू और जनप्रिय नेता हैं।

पुलिस ने सिखाया स्टंटबाजों को सबक, पांच वाहन किए सीज

कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी हरिद्वार (रिपोर्टर)। शादी समारोह में जाते वक्त कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर हूटर बजाते हुए स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 5 कारों को सीज कर दिया। साथ ही स्टंटबाज युवकों को भी भविष्य में

संतों ने की कुंभ मेले के दौरान आश्रमों को विशेष सुविधाएं और रियायत दिए जाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरी एवं महामंत्री संत रामविशाल दास ने मेलाधिकारी को ज्ञापन देकर कुंभ मेले के दौरान आश्रमधारी संतों एवं आश्रमों को विशेष सुविधाएं और रियायत दिए जाने की मांग की है। स्वामी प्रबोधानंद गिरी एवं संत रामविशाल दास ने कहा कि कुंभ अवधि में

कमलदास कुटिया में सीवर लाईन ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 3 स्थित कमलदास कुटिया में सीवर लाईन ओवरफ्लो होने से खुले में बह रही गंदगी की वजह से वहां रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए सीवर लाईन जल्द ठीक कराने की मांग की है। कमलदास कुटिया निवासी

हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम में दी दस्तक, दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर में स्थित नॉनवेज की दुकानों को एक्कड (सराय रोड) पर बनी दुकानों में दस दिन के अंदर स्थानांतरित न किए जाने पर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त को सोंपे ज्ञापन में

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शुक तीर्थ मुजफ्फर नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर परिक्रमा करते हुए शुक देव मंदिर पर पहुँची तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal