पालिका बोर्ड बैठक में 56 में से 54 प्रस्तावों पर लगी स्वीकृति की मुहर, 2 प्रस्ताव निरस्त

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई बोर्ड बैठक में नगर विकास को पंख लगाने के लिए लाए 56 में से 54 प्रस्ताव सदस्यों की सहमति के बीच स्वीकृत हो गए, जबकि नगर सृजन के प्रस्ताव में दो वार्डों की अनदेखी व नगरोदय योजना में सभासदों के ऐतराज पर इसे संशोधित कराने पर सहमति बनी। वहीं गत कार्यवाही की पुष्टि के एक प्रस्ताव पर ऐतराज करते हुए सभासदों ने विरोध जताया। बोर्ड बैठक में सभासदों ने निर्माण कार्यों को समय से लागू नहीं किए जाने की शिकायत करते हुए अफसरों की कार्य प्रणाली में सुधार कराने की बात की। नगर सृजन योजना में जो कार्य आठ माह पूर्व पारित हो चुके हैं, वो आज तक शुरू नहीं हो पाने, गैस पाइप लाइन के गडढे भरने का काम जनवरी से शुरू होना था, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाने को लेकर भी हंगामा रहा। चेयरपर्सन ने अधिकारियों का जवाब तलब करते हुए स्थिति में सुधार कराने की नसीहत दी।
नगरपालिका परिषद् की बोर्ड बैठक पालिका सभागार में विरोध एवं हंगामे के बीच सोमवार को करीब 40 मिनट तक चली। बोर्ड बैठक से पूर्व सदन में पहली बार पदेन सदस्य के रूप में सपा सांसद हरेन्द्र मलिक भी पहुंचे। बोर्ड की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पूरे सदन ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण करते हुए किया। सांसद के उद्बोधन के बाद बोर्ड बैठक की कार्यवाही 11.35 बजे प्रारम्भ हुई। इस बीच सभासद अन्नू कुरैशी ने नगर में कुकरमुत्तों की तरह फैले अवैध होर्डिंग्स जैसे मुद्दे पर अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ राजस्व वसूली बढ़ाने की मांग की। बैठक में गत कार्यवाही की पुष्टि के साथ शुरू हुई, तभी सभासदों ने फिर से हंगामा खड़ा कर दिया। सभासदों ने पालिका चेयरपर्सन के समक्ष एक पत्र सौंपते हुए दावा किया कि गत कार्यवाही की पुष्टि में प्रस्ताव सं. 270 जिसमें ईओ को गाड़ी देने का प्रावधान है, उस पर पालिका के करीब 45 सभासदों ने विरोध दर्ज किया है, इसे प्रोसरीडिंग में शामिल किया जाए। इसे लेकर सदन में भाजपा के ही सभासद आमने-सामने आ गए। सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा के इस पत्र के विरोध में सभासद योगेश मित्तल और शिवम मुन्ना ने आपत्ति दर्ज कराई। सभासद अन्नू कुरैशी ने अवैध होर्डिंग एवं गोल मार्किट में पालिका की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के प्रकरण में कार्यवाही नहीं होने का मसला उठाते हुए चेयरपर्सन से इन मामलों में सख्ती किए जाने की मांग की। इन मुद्दों को लेकर काफी देर तक हंगामे और शोरगुल के बीच बोर्ड बैठक में कार्यवाही धीमी गति से चलती रही।
बोर्ड बैठक में 55 सभासदों में से एक सभासद मिथलेश देवी गैरहाजिर रही हैं। बैठक में सीमा जैन, कुसुम लता, राखी पंवार, पारूल मित्तल, नवाज जहां, मुसीरा, हकीम इरशाद अंसारी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, अन्नू कुरैशी, नौशाद खां, नवनीत गुप्ता, देवेश कौशिक, शौकत अंसारी, प्रशांत गौतम समेत अन्य सभासदों के साथ ही कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार, एई निर्माण अखंड प्रताप, एई जलकल सुनील कुमार, टीएस नरेश शिवालिया, जेई जलकल धर्मवीर सिंह, लेखाकार प्रीति रानी, चीफ योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal