सार्थक पहल: मुख्यमंत्री धामी ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को बुलाया उत्तराखंड

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पहले ही दिन से लोगों के विश्वास पर खरा साबित होने के लिए जीरो टोलरेंस की नीति और सबका साथ, सबका विकास की प्राथमिकता पर कार्य कर रही हैं, इसके लिए उन्होंने शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ कदम बढ़ाया है। दिल्ली की कंपनी को लाने के बाद अब यूपी के दूसरे शहरों और राज्यों की नगरीय विकास की अच्छी योजनाओं को भी यहां लागू कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को अपने राज्य में बुलाया है।
रामपुर तिराहा कांड की 30वीं बरसी पर शहीदों को नमन करने के लिए यहां आये उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भी मुलाकात की। पुलिस लाइन हैलीपेड पर उन्होंने सीएम धामी का स्वागत किया और श्र(ांजलि सभा में भी शामिल रहीं। इसी बीच सीएम धामी के साथ उनकी नगरीय विकास को लेकर भी चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान उत्तराखंड में नगरीय विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी सीएम धामी ने उनको दी और विस्तृत चर्चा तथा नगरीय विकास देखने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को उत्तराखंड भ्रमण पर आने के लिए निमंत्रण भी दिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि सीएम धामी से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के शहरोें के विकास के लिए हो रहे कार्यों और विशेषकर शहरों को गारबेज फ्री सिटी बनाये जाने तथा गारबेज के मैनेजमेंट को लेकर अल्प चर्चा हुई तो सीएम धामी ने उत्तराखंड भ्रमण का न्यौता दिया है। आगामी दिनों में पालिका अधिकारियों के साथ उत्तराखंड भ्रमण का प्लान बनाया जायेगा कि वहां नगरीय विकास की अच्छी और जनहितैषी योजनाओं को हम यहां लागू करते हुए कुछ बेहतर करने के प्रयासों को साकार कर पायें। उन्होंने बताया कि पालिका की योजना पूरे नगर को कूड़ा मुक्त करने की है, कहीं भी कूड़ा सड़कों पर नजर नहीं आये। इसके लिए दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. के साथ मिलकर पालिका प्रशासन ने कूड़ा डलावघरों को बंद कराने का निर्णय लिया है। अभी तक हम 28 में से करीब 17 कूड़ा डलावघरों और इससे ज्यादा स्मॉल गारबेज प्वाइंट को बंद कराकर सौन्दर्यकरण करा चुके हैं। वार्डों से निकलने वाला कूड़ा सीधे कंपनी के गारबेज ट्रांसफर सेंटर मखियाली भेजा जायेगा ताकि सड़कों को गन्दगी से मुक्त किया जा सके। हमारा हर प्रयास जनसहभागिता के बिना पूरा नहीं होगा, इसलिए हम जनता से भी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए साथ आने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई