मुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के साथ राष्टÑीय वेतन आयोग का गठन किए जाने की मांग की। इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाईज फेडरेशन के आह्वान पर इस बीच गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सत्याग्रह का संकल्प लेते हुए लंबित मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग की। ज्ञापन में कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग, संविदा, वर्कचार्ज, केंद्र व प्रदेश द्वारा वित्त पोषित परिशेजना में कार्यरत कर्मियों का भविष्य सुरक्षित करने की नीति पर जोर दिए जाने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से संजीव कुमार लांबा, केसी राय, सुधीर कुमार, रोहित चौधरी, नरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, मनोज त्यागी, सुनील, विकास, प्रीतवर्धन, मौ. हारून, अनिल कुमार, ठा. लखनवीर सिंह, ठा. शंकर सिंह, संजय कुमार, लोकेश कुमार, कमल, सरिता चौधरी, वंदना शर्मा, प्रीति, कंचन बाला, आदित्य, दिलावर सिंह, मोनिका आदि मौजूद रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






