स्वच्छता का संदेश लेकर किया मंत्री-चेयरपर्सन ने जनता को जागरूक

Share :

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक और संवेदनशील बनाने को चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का बुधवार को पालिका सभागार में समापन हो गया। इस बीच मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगरीय क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए रैली रवाना करने के साथ ही अनेक स्थानों पर जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए बीमारियों से बचाव का लोगों को प्रेरक संदेश दिया।
नगरपालिका परिषद् सभाागार में बुधवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका भवन पर ध्वजारोहण करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सभी को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड में स्थित कूड़ा डलावघरों को समाप्त करने और सौंदर्यकरण कराने में योगदान देने वाले वार्ड सभासदों और सफाई नायकों को स्वच्छ वार्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद पालिका प्रांगण से स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वच्छता संदेशों को दर्शाते हुए एंटी लार्वा मशीनों से नालियों में छिड़काव करते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैली पदयात्रा के रूप में टाउनहाल मैदान से शिवचौक होते हुए जिला अस्पताल तिराहा तक पहुुंची। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गोल मार्किट में टीम के साथ सफाई कराई और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का संचालन लिपिक तनवीर आलम, एसबीएम लिपिक आकाशदीप ने किया।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अपने वार्ड में कूड़ा डलावघरों का विलोपन कराने में सहयोग प्रदान करने वाले इन 7 सभासदों में अनिता हसीब राणा, महिमा शोभित गुप्ता, मिथलेश देवी, विजय कुमार चिंटू, मनोज वर्मा, सतीश कुकरेजा और रितु त्यागी, सफाई नायक रवि तिजोरी, विशाल कुमार, शिव कुमार, जीवन कुमार और देवी प्रसाद को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि पालिका टीम सफाई नायकों के साथ में एंटी लार्वा छिड़काव के लिए वार्डों में काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal