पालिका में संपन्न हुआ स्वच्छ घर व सफाई मित्र सम्मान समारोह

Share :

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता पखवाड़ा के प्रति लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने को पालिका प्रशासन ने स्वच्छ घरों के साथ ही बेहतर कार्य करने पर सफाई मित्रों को सम्मानित किया।
पालिका सभागार में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंर्तगत स्वच्छ घर एवं सफाई मित्र सम्मान समारोह में अतिथि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छ घर के मालिकों व सफाई मित्रों को सम्मानित किया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में ईओ ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा में ऐसे लोगों को तलाश किया गया है, जोकि अपने घरों को स्वच्छ करते हुए कूड़ा प्रबंधन भी कर रहे हैं। इस कड़ी में स्वच्छ घर श्रेणी में तीन-तीन वार्डों का चयन किया। साथ ही स्वच्छता में सहयोग करने वाले लोगों व बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सफाई मित्र के रूप में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रशस्ति पत्र दे कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि वार्ड सभासद पारूल मित्तल को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति लोगों को जागरुक करने और वृक्षारोपण अभियान में एक पेड़ मां के नाम के प्रति लोगों को प्रेरित करने व सभासद ममता बालियान को अपने ही घर में निकलने वाले कूड़े को कम्पोटिंग के माध्यम से निस्तारित करने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पालिका के स्वच्छता सर्वेक्षण के 3 ब्रांड एम्बेसेडर समाजसेवी शालू सैनी, रिटायर्ड शिक्षक धर्मपाल सिंह, रिटायर्ड चिकित्सा निरीक्षक सुमित्रा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेप्टिक टैंक सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को पीपीटी किट का वितरण भी किया गया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ नगर को कूड़ामुक्त बनाने के लिए बेहतर काम किया गया। पालिका द्वारा कई गारबेज प्वाइंट को हटाकर सौन्दर्यकरण कराया है। कम्पनी बाग में वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित किया। इसके साथ कूड़ा डलावघर बंद कराये गये हैं। समारोह में डीपीएम एसबीएम सुशील कुमार, सभासद ममता बालियान, पारूल मित्तल, पूर्व सभासद आशुतोष गुप्ता, डॉ. रिंकू एस गोयल, राजेन्द्र कुमार, चन्द्रावती, मेघ सिंह, बबीता मलिक, श्रीमला सैनी, दिवाकर, यशपाल, सुमित्रा देवी, शालू सैनी, मिथलेश सिंह, अलंकार त्यागी, एसबीएम लिपिक आकाशदीप, अशोक ढींगरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal