मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के मां सरस्वती सभागार में शुक्रवार को कैरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल, गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फेलोशिप कम स्कोलरशिप अवरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर पुंडीर द्वारा छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम अध्यक्षता गणित विभाग अध्यक्ष डॉ. रिंपल पुंडीर द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान ध्रुव कुमार गुप्ता व आयुषी त्यागी द्वारा केंद्र सरकार व राज्य सरकार एवं अन्य संस्थानों द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मंच संचालन मदनपाल चौहान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की इस बीच उपस्थिति रही।

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा






