दी गुडखंडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला मंडी सभापति व सचिव से

Share :

मुजफ्फरनगर। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट व मंडी सभापति और मंडी सचिव से एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में मिला जिसमें उन्होंने मंडी परिसर में लगातार हो रही चोरियों के संबंध में भारी रोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पालिका द्वारा मंडी समिति सचिव को भेजे नोटिस में व्यापारियों को वसूली मामले में शामिल करने के प्रयासों पर विरोेध जताया।
मंडी समिति अधिकारियों ने मिले एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि मंडी में बीते दिनों 18 पीआरडी के जवान भी चोरी रोकने के लिए रखे गए हैं, तब भी चोरी नहीं रूक पाना चिंता का विषय है। उन्होंने व्यापारी की दुकान-गोदाम में चोरी होने पर मंडी समिति के द्वारा मुआवजा पीड़ित व्यापारी को दिलाए जाने की मांग की, ताकि व्यापारी की मानसिक व आर्थिक स्थिति ठीक हो सके तथा चोरी रोकने के लिए आर्मी के जवानों की तैनाती की जाए। संजय मित्तल ने बालाजी रोड के व्यापारियों को दिए नगर पालिका के नोटिसों के संबंध में भी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंडी सन 1982 में आई थी, तभी से पालिका के हाउस टैक्स व वॉटर टैक्स का भुगतान मंडी समिति ही करती आई है, ऐसे में अब व्यापारियों से हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स मांगने का कोई औचित्य नहीं बनता है यह मंडी समिति और नगर पालिका की आपसी लड़ाई है, उन्हें बैठक निपटाना होगा। उन्होंने चेतजावनी दी कि यदि व्यापारियों को परेशान किया गया तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता संजय मित्तल के अलावा अध्यक्ष हरिशंकर तायल, अरविंद गोयल, विनोद गर्ग, राजेश गोयल, अंकित गर्ग, राजेंद्र सिंघल, मन मोहन मूंधडा, मुकेश जैन, अमित जैन, पुलकित गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज कुमार, श्याम सुंदर, विजय कुमार, अनूप सिंघल, सुनील कुमार, विजय कुमार, नितिन सिंघल, नितिन संगल, प्रदीप कुमार, सचिन मोहन गोयल, देवेंद्र कुमार, आशीष बंसल, अनुज कुमार, आशु गोयल, बृजभूषण, शुभम बंसल, कपिल जैन, निकेत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई