डीएस पब्लिक स्कूल में रैली के बूते किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा एवं स्कूल कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान के विषय में बताते हुए कहा कि अपने आसपास गलियों, मौहल्लों व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता रखना व सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। हमें जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। स्वच्छता जीवन का आधार है। बहुत बीमारियों से तो स्वच्छता के नियमों को अपनाकर एवं साफ सफाई ठीक से रखकर बचा जा सकता है।
विद्यार्थियों को स्वच्छता की महत्ता समझते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वच्छता प्रहरी बनकर स्वच्छता सेवा करनी होगी तभी स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना साकार हो पाएगा। इस कार्यक्रम में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते हुए बच्चों ने सभी से स्वच्छता नियमों को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य गगन शर्मा व कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता यात्रा के बूते लोगों को स्वच्छ भारत के इस अभियान से जुड़ने, स्वच्छता ही सेवा अभियान के विषय में जागरूक करते हुए चर्चा की। जागरूकता रैली के समापन के बाद प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्वच्छता के नियमों को अपनाने की शपथ दिलवाई। उन्होंने 2 अक्टूबर को शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों सहित स्वच्छता सेवा करने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal