मुजफ्फरनगर। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजीव वर्मा का गुरूवार सुबह निधन हो गया। श्री वर्मा लंबे समय से दिल की बीमारी से ग्रस्त थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से जनपद में शोक की लहर व्याप्त हो गया।
मुजफ्फरनगर के जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक राजीव वर्मा को एक माह पहले हार्ट अटैक हुआ था, इसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद श्री वर्मा वापस अपनी ड्यूटी पर मुजफ्फरनगर में लौट आये थे। बताया जा रहा है कि करीब 7 दिन पूर्व उन्हें फिर ड्यूटी के दौरान ही सीने में दर्द की शिकायत हुई तो वापस मैक्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां श्री वर्मा चिकित्सकों की निगरानी में थे। गुरूवार सुबह के समय उन्होंने अंतिम सांस ली। परियोजना निदेशक के निधन की खबर मिलते ही मुजफ्फरनगर समेत विकास भवन में शोक की लहर दौड़ गई। श्री वर्मा बीते वर्ष एक सितम्बर 2023 को अलीगढ़ जिले से स्थानान्तरित होकर मुजफ्फरनगर में आये थे, जिनका आगामी 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति थी। देवभूमि हरिद्वार के कनखल में गुरूवार को श्री वर्मा का गमगीन माहौल में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर से कई अधिकारियों के साथ विभाग के कर्मचारी उनके अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






