गन्ना समिति चुनाव में 535 किसानों ने किया नामांकन

Share :

मुजफ्फरनगर। आगामी 3 अक्टूबर को होने वाले गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरूवार को डेली गेट के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में गन्ना समिति कार्यालयों में लंबी लाइन लगी रही। गन्ना समिति में डेली गेट चुनाव कराने वाले निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार मलिक ने बताया कि गुरूवार को 535 किसानों ने नामांकन किया जबकि पूर्व में 649 किसानों ने पर्चे खरीदे थे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का नामांकन हुआ है, शुक्रवार को उनके नामांकन की जांच होने के बाद फाइनल लिस्ट लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक नाम वापसी होगी, उसके बाद 3 अक्टूबर को चुनाव संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि खतौली गन्ना समिति में 11 सर्कल है। डेलीगेट के चुनाव में करीब 41 हजार सात सौ किसान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उधर, गन्ना समिति के चुनाव की प्रारंभ नामांकन प्रक्रिया के बीच पूर्व में वार्ड 7 जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके शंकर सिंह भोला की पत्नी ज्योति सिंह ने गन्ना समिति के चुनाव में अपना भाग्य आजमाने को नामांकन पत्र दाखिल करते हुए दावेदारी जता दी है। नामांकन दाखिल कराने के लिए पूर्व सभासद विकल्प जैन समेत अनेक लोग गन्ना समिति दफ्तर पहुंचे थे। तितावी सहकारी गन्ना विकास समिति के कूकड़ा परिक्षेत्र के डेलीगेट पद पर शंकर सिंह भोला की पत्नी ज्योति सिंह ने उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया है। 27 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 सितम्बर को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal