मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय रोडवेज गुरूद्वारे में श्री गुरू सिंह सभा द्वारा जगत गुरू कलयुग के अवतार साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज का 557 वां प्रकाश पर्व श्री गुरू सिंह सभा द्वारा बडी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुणी ज्ञानी व रागी जत्थे पहुचें और सभी ने गुरू जी के जीवन के इतिहास का वर्णन किया। इस अवसर पर दिनांक 22 नवंबर दिन रविवार को श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के अखण्ड पाठ प्रारम्भ किए गए थे जिनकी आज 24 नवंबर दिन मंगलवार प्रातः 10 बजे समाप्ति हुई, समाप्ति उपरांत गुरू जी के दीवान सजाए गए। इस मौके पर भाई रंजीत सिंह जी, भाई सुरेन्द्र सिंह जी निरमल (मसतूआणा वाले) ने कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। गुरूद्वारा गांधी कालोनी के हैड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह जी व ज्ञानी हरजीत सिंह जी ने कथा द्वारा श्री गुरू नानक देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि जिस समय गुरू नानक देव जी का प्रकाश हुआ उस समय धरती पर किस-किस तरह से हाहाकार मचा हुआ था लोग वहम और पाखण्ड में उलझे हुए थे। गुरूनानक देव जी महाराज ने किस तरह से सामाजिक बुराईयां जात-पात तथा सती प्रथा के खिलाफ जम कर प्रचार किया । श्री गुरूनानक देव जी का मुख्य उपदेश कर्म करो, नाम जपो और बांट कर खाओ का उपदेश दिया और वही लंगर की प्रथा प्रारम्भ की जो सदैव काल से आज तक चली आ रही है।

आज गुरू गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शब्द गायन करके संगतो को निहाल किया। आज के इस पर्व पर सामाजिक संस्था समर्पित युवा ने रक्तदान शिविर का आयोजन गुरूद्वारा साहिब में किया जिसमें गुरूघर में आयी हुई संगतो ने बढचढ कर हिस्सा लिया। प्रातः से ही संगतो द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के चाय नाश्ते आदि का प्रबंध किया गया जो लगातार चलता रहा। आज के इस पर्व पर भारी संख्या में नगर के सभी धर्मो के अनुयायियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। शहर के व्यापर मंडल व सभी राजनैतिक पार्टी, किसान संगठन, सभी समाज के प्रतिनिधी व मंत्री सबको निमंत्रण देकर बुलाया गया था। वहां आए हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी व राजनेता और सभी समाज के मंत्री गण को सरोपा व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर बड़े ही श्रद्धा के साथ गुरूनानक देव जी द्वारा चलाई हुए लंगर की प्रथा पर चलते हुए सभी संगतो ने एक ही पंगत में बैठकर लंगर छका व रात्रि में सभी ने अपने घर में दीप माला की व आतिशबाजी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान स० सतपाल सिंह मान व महासचिव स० अजीत सिंह मलिक और सभी मेम्बरों के सहयोग से कार्यकम को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस पर हुआ उद्योग भ्रमण व अतिथि व्याख्यान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए पीपल ट्री वेंचर्स प्रा0 लि0 द्वारा छात्राओं को डिस्ट्रिट कॉपरेटिव बैंक का भ्रमण कराया गया तथा कालेज में भी एक अतिथि व्याख्यान का आयोजित कराया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को






