मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मेरठ रोड स्थित क्रॉस लाइन क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स एकैडमी एवं शाइन स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें आज टूर्नामेंट की ट्रॉफी व टीमों के प्लेयर्स की टी-शर्ट की ग्रैंड लांचिंग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टिकोला शुगर मिल के निदेशक निरंकार स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल, त्रिवेणी फर्टिलाइजर ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन राजेश जैन, सीए हंस जैन, आकाश जैन, राजेश गोयल, आकाश गुप्ता, नमय शाह आदि ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि निरंकार स्वरूप ने आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत जैन, जुहेर अब्बास, साहब जैदी, राहुल जकर, पवन वत्स, नफसे जैदी ने बताया कि टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी जिसका पहला मैच कल खेला जाएगा तथा फाइनल मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा। उन्होंने बताया फाइनल में विजेता टीम को 1 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की और से मेला क्षेत्र को जोन व सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व यातायात के व्यापक प्रबंध किए

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते

‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ पुस्तक का हुआ विमोचन, आध्यात्मिक शब्दों को सरल भाषा में समझाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी स्थित दिव्य धाम सेवा केंद्र पर पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने लेखक बी.के. नरेश द्वारा लिखित पुस्तक ‘शाब्दिक ज्ञान कोश’ भाग-1 का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल

वसुंधरा रेजिडेंसी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात को की वसुंधरा रेजिडेंसी में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कुन्ती प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को भूलने का समय सुख नहीं अपितु दुःख है। अक्सर मनुष्य जब सुखी होता सबसे पहले भगवान को भूलता है

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में सर छोटूराम जी का जयंती समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर छोटूराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर के.पी. सिंह ने सर छोटूराम जी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि किसानों के मसीहा ‘दीनबंधु’ सर चौधरी छोटूराम जी एक

जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को मिले एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा, आपदा की स्थिति में भी मिले सरकारी सहायता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश के जीएसटी पंजीकृत व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दुर्घटना में मृत्यु होने पर मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की मांग की। इसके साथ ही आग लगने, बारिश का पानी भरने तथा अन्य प्राकृतिक एवं आकस्मिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal