मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात को की वसुंधरा रेजिडेंसी में चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कुन्ती प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को भूलने का समय सुख नहीं अपितु दुःख है। अक्सर मनुष्य जब सुखी होता सबसे पहले भगवान को भूलता है ओर जब दुखी होता है तो सबसे पहले भगवान को याद करता है। अतः प्रयास करे सुख ओर दुख में दोनों परिस्थिती में परमात्मा का स्मरण बनाए रखियेगा रखे जिन परम पिता की कृपा से प्रतिदिन सूर्य का प्रकाश प्राप्त हो रहा है जो हमारी सांसे चला रहा है जिन्होंने इतनी सुन्दर प्रकृति की रचना कर रखी है उस परमात्मा का बिस्मरन चिन्ता जनक है व्यास जी ने कपिल देवहूति संवाद को श्रवण कराते हुए कहा कि सत्संग ही एक वो मार्ग जिससे व्यक्ति परमात्मा की महिमा को जान सकता है ओर परमात्मा का अनुसरण कर जन्म मरण के बंधन से मुक्ति पा सकता है चौरासी लाख योनियो में एक मनुष्य की वो योनि है जिसमें परमात्मा का आभास सरलता से किया जा सकता है इस अवसर पर केतन तायल, आकांक्षा तायल ने पूजन व्यास पीठ का पूजन कराया।

इस दौरान मुख्य रूप से संजय सिंगल, अपूर्व सिंगल, बबीता सिंगल, दीपक तायल, अलका तायल, अमित तायल, रेखा तायल, अजय अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, अयांश तायल, पवन तायल, अमन तायल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थिति रहे।

उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे
हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते






