मुजफ्फरनगर। स्वच्छता ही सेवा जैसे अभियान के तहत नगर पालिका परिषद में मेडिकल कैम्प लगाया गया। कैम्प में सफाई कर्मचारियों का मेडिकल चेकअप किया गया। हालांकि अधिक लोगों को जानकारी न होने के कारण इस मेडिकल चेकअप कैंप में बहुत ही कम लोग कैम्प में पहुंच पाए।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों पर स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका की ओर से विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। शहर में विभिन्न स्थानों पर जहां विशेष सफाई अभियान चलाते हुए लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया गया, वहीं व्यापारियों और दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन के संबंध में जागरूक किया गया। इस कड़ी में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका में मेडिकल कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य जांच पड़ताल किए जाने के साथ ही कर्मचारियों को दवाई भी दी गई।

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और






