मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया।

इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वीरपाल निर्वाल एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजय मिश्रा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) चम्पा लाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सिंह, परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद आरिफ, यातायात पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र धारीवाल, यात्री मालकर अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार सहित परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है। वक्ताओं ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। इसके साथ ही कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने के प्रति भी जागरूक किया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और जरूरतमंद की सहायता करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान नेक आदमी (गुड सेमेरिटन) की भूमिका के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, ताकि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। अंत में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन एवं बाइक रैली को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और






