मोदी-योगी की नीति से विकास से रोशन हुए शहरः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या-10 के दक्षिणी सिविल लाइन मोहल्ले में राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद महिका गुप्ता सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

राज्य वित्त आयोग वर्ष 2026-27 के तहत प्राप्त धनराशि से नगरपालिका के निर्माण विभाग के द्वारा मौहल्ला दक्षिणी सिविल लाइन में अशोक जैन के मकान से पीयूष गोयल के मकान तक तथा गेट से मेरठ रोड तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही मार्गों पर आरसीसी नालियों का निर्माण भी कराया गया। नगर पालिका के निर्माण विभाग की देखरेख में संपन्न हुए इन कार्यों पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। लोकार्पण के अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगरीय विकास को नई दिशा मिली है। केंद्र और प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के अनुरूप नगरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नगर पालिका भी इसी सोच के साथ प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य करा रही है।
उन्होंने कहा कि दक्षिणी सिविल लाइन में सड़क और नाली निर्माण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलने और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के किसी भी क्षेत्र को विकास से अछूता नहीं रहने दिया जाएगा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर सभासद महिका गुप्ता, शोभित गुप्ता, पूजा दुआ, ईओ पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नु चौधरी, जेई निर्माण कपिल कुमार के अलावा अशोक सरीन, अजय सिंघल, राजकुमार कालरा, ठेकेदार सतप्रकाश त्यागी, रोबिन सिंघल सहित अन्य स्थानीय नागरिक और नगर पालिका के संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी मामले में दोषी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य द्वारा अंकिता और उसके दोस्त की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर स्थित विनोद आर्य के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। घेराव करने

कोर विश्वविद्यालय और एलएंडटी एडुटेक के बीच एमओयू, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे इंजीनियरिंग छात्र

रुड़की (रिपोर्टर)। कोर विश्वविद्यालय ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की शिक्षा एवं कौशल विकास इकाई एलएंडटी एडुटेक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय में 2027 से 2031 बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘एलएंडटी कॉलेजकनेक्ट’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के

पंचपुरी के गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाई गई मघर महीने की संक्रांत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में मघर महीने की संक्रांत (वृश्चिक संक्रांत) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारों में पाठ और शब्द कीर्तन हुए। निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया।

उत्तराखंड में लंबित स्टाम्प वादों के निस्तारण को वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड सरकार ने लंबित स्टाम्प वादों के त्वरित निस्तारण और राजस्व वसूली के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एकमुश्त निपटारा (वन टाइम सेटलमेंट) समाधान योजना लागू की है। योजना शासनादेश जारी होने की तिथि से तीन माह तक प्रभावी रहेगी। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के सभी

रुड़की में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक बनेगा फोरलेन मार्ग

रुड़की (रिपोर्टर)। रुड़की के तेजी से बदलते शहरी स्वरूप और बढ़ते यातायात के दबाव के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तक राज्य राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की बहुप्रतीक्षित योजना अब हकीकत बनने की दिशा में आगे बढ़ गई है। केंद्र सरकार से करीब

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई