मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से चोरी और लूट के कुल 12 मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को कोतवाली नगर पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जगदीश पांचाल वाली गली के अंदर मार्केट से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 502/2026 से संबंधित चोरी का मोबाइल फोन भी शामिल है। इसके अलावा चोरी और लूट के अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया पाल पुत्र नीटू निवासी आनंदपुरी, क्रिष पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी शामली स्टैंड क्षेत्र, विक्की उर्फ गोलू पुत्र बिट्टू निवासी रामपुरी तथा राजन पुत्र अमरपाल सिंह निवासी रामपुरी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू और चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या यूपी-12-सीबी-6631 भी बरामद की है। इस मामले में थाना कोतवाली नगर पर बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) के तहत मुकदमा संख्या 502/2026 तथा आयुध अधिनियम की धारा 4/25 और बीएनएस की धारा 317(5) के तहत मुकदमा संख्या 503/2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोनू कुमार, राजेश शर्मा सहित कोतवाली नगर पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा






