मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद आग लगने से छह लोगों की जलकर हुई मौत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हादसे की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं अधिकारियों को सभी छह मृतकों का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द और प्राथमिकता के आधार पर संपन्न कराने के निर्देश दिए, ताकि शोकाकुल परिजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके पश्चात सीएमओ ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के बर्न वार्ड का जायजा लेकर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं उपचार संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं का भी निरीक्षण किया और चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी ली। सीएमओ ने निर्देश दिए कि अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को तत्काल एवं प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। बर्न वार्ड सहित सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं तथा किसी भी मरीज के उपचार में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी






