मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा पीआर पब्लिक स्कूल में गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी को मां गंगा के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व के प्रति जागरूक करना तथा गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर अभिनव राज के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए गंगा मैराथन, रंगोली प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को गंगा की स्वच्छता, संरक्षण एवं अविरलता बनाए रखने के लिए “गंगा स्वच्छता शपथ” दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मां गंगा के महत्व, नदी संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला गंगा समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने गंगा के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से गंगा संरक्षण के अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। उक्त आयोजन में पीआर पब्लिक स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, प्रधानाचार्य अनघ सिंघल एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन का दीपावली मिलन कार्यक्रम ज्योतिर्मय उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशस्तुति और लक्ष्मी स्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बिंदु जी और डॉक्टर अंजलि गर्ग ने किया। तम्बोला खेल मनीष गर्ग और विनीत गुप्ता ने कराया। सभी के लिए संस्था की तरफ से





