मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता का टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीराम कॉलेज के उप-प्राचार्य डा सौरभ मित्तल, डा एसएन चौहान, परीक्षा नियंत्रक तथा डीन एकेडमिक्स डा विनित कुमार शर्मा रहें । इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व डा0 रीता बोरा, सेलेक्टर ने किया। इस अवसर पर तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) टीम में गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, दून कॉलेज, जेवी जैन, सहारनपुर, एमएस कॉलेज, सहारनपुर, हरि कॉलेज सहारनपुर, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, तथा एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर आदि ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) के टूर्नामेंट का शुभारम्भ मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि डा0 रीता बोरा, सेलेक्टर तथा मुख्य अतिथि डा सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्य श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डा एसएन चौहान, परीक्षा नियंत्रक, डा विनित कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा प्रमोद कुमार शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक द्वारा विधिवत रूप से किया गया। जिसमें मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालय के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। श्रीराम कॉलेज की छात्राओं ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण एवं सिल्वर पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं कृतिका शर्मा ने 62 किग्रा में स्वर्ण पदक, श्रुतिपाल ने 46 किग्रा भारवर्ग, अनिता ने 57 किग्रा भारवर्ग तथा तनु रानी ने 73 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर पदक जीते। वही पुरूष वर्ग में 63 किग्रा में मौ0 आयान ने तथा 80 किग्रा में शबीर अली ने स्वर्ण पदक तथा 58 किग्रा में सन्नी ने रजत पदक जीता।
इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में श्रीराम कॉलेज प्रथम स्थान पर वही पुरूष वर्ग में श्रीराम कॉलेज, द्वितीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर डा सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्य श्रीराम कॉलेज ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कराते हुये कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों से आये तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) खिलाडियों का प्रदर्शन काबिले तारिफ है। उन्होंने तायक्वोंडो (पुरूष एवं महिला) खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन किया तथा सभी चयनित खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व करने हेतु बधाई दी। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्ता भूपेन्द्र कुमार, डॉ0 अब्दुल अजीज खान, संदीप, अमरदीप, प्रशान्त, तथा तरूण आदि का योगदान रहा।

रामपुर तिराहा पुल के चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त मंत्री कपिल देव ने प्रमुख सचिव से वार्ता कर शीघ्र स्वीकृति के दिए निर्देश
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और नागरिकों को जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामपुर तिराहा स्थित पुल के चौड़ीकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।






