नपे नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लगाया 40 हजार का जुर्माना

Share :

मुजफ्फरनगर। एनजीटी द्वारा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन न करने और प्रदूषण फैलाने को लेकर 68 लाख रुपये का जुर्माना नगर पालिका पर किये जाने का मामला शनिवार को भी चर्चाओं में रहा। मामले में समय से जवाब दाखिल न करने पर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। लखनऊ से आदेश आने के बाद डीएम ने सीएमओ व ईओ को तलब करते हुए नाराजगी जताई, जिसके बाद ईओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के वेतन से जुर्माना राशि कटौती की संस्तुति करते हुए सीएमओ को पत्र भेजा है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी से आर्बीट्रेशन में कंपनी द्वारा भुगतान के लिए किये गये दावों पर जवाब मांगा था, लेकिन समय से जवाब दाखिल नहीं करने पर आर्बीट्रेशन की ओर से डीएम को भेजे पत्र में कड़ी नाराजगी जताते हुए समय से जवाब दाखिल नहीं किये जाने और सुनवाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने पर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार पर व्यक्तिगत तौर पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसे लेकर बीते दिवस डीएम उमेश मिश्रा ने सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार और पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को तलब करते हुए इस प्रकरण में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई है। सीएमओ को उन्होंने जुर्माना राशि कटौती नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार के वेतन से करने के निर्देश दिये हैं। बता दें कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने आर्बीट्रेशन में समय रहते जवाब दाखिल न होने की जानकारी न तो चेयरपर्सन को दी और न ईओ को बताया। इनकी जानकारी से छिपाकर पत्र भेज दिया, जिसमें जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। इसी पर नाराजगी के बाद यह कार्यवाही की गई है।
इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि एटूजेड कंपनी की ओर से दर्ज शिकायत पर लखनऊ में चल रहे आर्बीट्रेशन में समय से पैरवी न होने पर स्वास्थ्य अधिकारी पर 40 हजार रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना किया है। उनका मूल पद चिकित्साधिकारी है और उनका वेतन निर्धारण व आहरण सीएमओ कार्यालय से होता है, इस कारण डीएम के निर्देश पर उनके वेतन से जुर्माना राशि के की कटौती उनके वर्तमान वेतन से करने की संस्तुति करते हुए सीएमओ को पत्र भेज दिया गया है।
उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार का कहना है कि उन्हें कार्यवाही की जानकारी नहीं है, न ही कोई पत्र मिला है। एटूजेड कंपनी को भुगतान का मामला उनके विभाग से न होकर सीधे लेखा विभाग से जुड़ा है। लेखाकार से जवाब दाखिल करने के लिए साल 2011 से 2018 तक एटूजेड कंपनी को पालिका के स्तर से किये भुगतान, कंपनी के प्रस्तुत बिलों की जानकारी और उसमें की कटौती सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी गयी थी, लेकिन लेखा विभाग ने जानकारी नहीं दी, जिस कारण जवाब दाखिल करने में देरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal