भूकंप एवं आग से बचाव पर रोहाना मिल में हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

Share :

मुजफ्फरनगर। रोहाना के इंडियन पोटॉश लिमिटेड एवं अमृत इन्टर कॉलेज में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज के बूते आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के बैनर तले आयोजित मॉकड्रिल में भूकंप व अग्नि सुरक्षा के साथ अन्य किसी तरह की आपदा से निपटने को अभ्यास किया गया। एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा से निपटने की कार्य योजना को सफल बनाना है।
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, जिलास्तरीय इंसीडेंट रेस्पांस टीम, अग्निशमन विभाग, आपदा मोचन बल, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, स्काऊट, एनसीसी, पीआरडी व एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ में यहां भूकम्प से बचाव व आग की आपदा से निपटने को लाईव दिखाया गया। इस दौरान यूनिट की छत पर आग लगने की घटना का मंचन हुआ, जिसमें इमरजेन्सी आॅपरेशन सैंटर को सूचना प्राप्त होते ही रेस्पान्स टीम व सम्बन्धित विभागों को मौके पर भेजा गया। फॉयर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। स्वास्थ्य विभाग की कई एम्बुलेन्स घायलों को अस्पताल की ओर ले जाते दिखी। इसके बाद भूकम्प की सूचना प्राप्त हुई तो तत्काल ही भूकम्प से प्रभावित लोगों को बचाया गया। यहीं एक यूनिट में आग लगने की स्थिति में फॉयर ब्रिगेड की कई गाडियों ने आग को बुझाकर दिखाया। एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर भूकम्प के दृष्टिगत अति संवेदनशील जनपदों में से एक है। ऐसी स्थिति में यहां प्रथम चरण में भूकंप की स्थिति में मॉक एक्सरसाइज कराने के साथ द्वितीय चरण में अग्नि सुरक्षा को लेकर आग बुझाने को मॉक एक्सरसाइज कराई गई। उन्होनें कहा कि मॉक ड्रिल उद्देश्य जनपद स्तर पर आपातकालीन सहायता में सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना, मीडिया, स्थानीय निकाय व गैर सरकारी संगठनों को शामिल करके प्रचार-प्रसार करना एवं संसाधनों, संचार माध्यमों की कमियों को पहचान कर इसमें जरुरी सुधार करना है, ताकि संकट की घडी में परेशानी का सामना न करना पडें। इस दौरान सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार, एसडीएम न्यायिक प्रवीण कुमार, इण्डियन पोटॉश लिमिटेड यूनिट हेड रमेश कुमार व सेफ्टी इंचार्ज मोहित कुमार, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, बुढ़ाना महेन्द्र यादव, पीएसी के प्लाटून कमाण्डर सुभाष चन्द्र, सहायक निदेशक कारखाना बाल किशन शुक्ला, एसपी यातायात अतुल चौबे, अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, बीडीओ बुढ़ाना सतीश कुमार, राजीव कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता, बीएसए संदीप कुमार, एनडीआरएफ टीम, पीएससी टीम, एसडीआरएफ टीम, स्काउट-गाईड, एनसीसी, एनएसएस टीम व राहत सहायक नासिर हुसैन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई