सनातन धर्म कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तृतीय दिवस पर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाइयों के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तृतीय दिवस पर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, उनमें नैतिक मूल्यों एवं सत्यनिष्ठा की भावना विकसित करना तथा एक पारदर्शी, ईमानदार और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, श्रीमती पायल चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, तथा डॉ. गौरव यादव ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने और अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक आचरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एम.ए. प्रथम वर्ष के तेज प्रताप सिंह, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की गार्गी, बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर की विधि भारद्वाज, तथा वैशाली तोमर एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ एवं भाषण के माध्यम से भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, अनैतिक आचरण तथा सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता की आवश्यकता को रेखांकित किया। विद्यार्थियों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि भ्रष्टाचार केवल आर्थिक विकास में बाधा नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समान अवसर, जनविश्वास और देश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। भ्रष्टाचार के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचने में बाधाएँ उत्पन्न होती हैं तथा समाज में असमानता और अविश्वास को बढ़ावा मिलता है। इसलिए भ्रष्टाचार पर नियंत्रण स्थापित करना एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती पायल चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव यादव,डॉ. अनिल कुमार तथा सभी छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि प्रत्येक विद्यार्थी स्वयं ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का पालन करेगा तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का प्रयास करेगा।

तकनीक के जरिए जीवन की समस्याओं का हो सकता समाधान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), मुजफ्फरनगर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘हैकथॉन इंडिया-2026’ के अंतर्गत इंटर्नल हैकाथॉन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित

बीएचईएल ने 450 बच्चों को वितरित की पोषण सामग्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल हरिद्वार की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत रोशनाबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर आयोजित किया गया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ

तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रचार मंत्री बनाए जाने पर वंशज दलाल

कुंभ-2027 में भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगे प्रशिक्षित स्वयंसेवक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग सभागार में आयोजित दो दिवसीय आपदा जागरूकता कार्यशाला में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने 160 एनसीसी कैडेट्स को भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। उनके अनुभवों और योगदान के लिए अकादमी ने उन्हें

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

जीआईसी मैदान पर गरजे सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal