परीक्षाओं, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र निर्धारित बैठक आयोजित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, परीक्षार्थियों की संख्या तथा परीक्षा के सफल संचालन के लिए की जाने वाली तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षाओं का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

 बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अभिषेक शुक्ला ने अवगत कराया कि वर्ष 2027 में जनपद हरिद्वार में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 48,320 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल के 25,239 तथा इंटरमीडिएट के 23,081 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जनपद में कुल 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 17 एकल परीक्षा केंद्र एवं 109 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में कुल 25,239 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 12,485 बालक एवं 11,952 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत श्रेणी के 550 बालक एवं 252 बालिकाएं शामिल हैं। इसी प्रकार, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 23,081 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें संस्थागत श्रेणी के 11,218 बालक एवं 10,406 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत श्रेणी के 937 बालक एवं 520 बालिकाएं परीक्षा देंगे।

       जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बिजली, पेयजल, शौचालय तथा छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए उचित व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी व्यवस्थाओं की समय रहते समीक्षा करने के निर्देश दिए।
     जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा,खंड शिक्षा अधिकारी लक्सर विनोद कुमार, रुड़की आकांक्षा राठौर,खानपुर शानै करीम सिद्दीकी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गैण्डीखाता भानु प्रताप शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की नीलम कटियार,प्रशासनिक अधिकारी रश्मि गुप्ता,वर्चुअल माध्यम से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला, उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म जयंती समारोह एवं संगोष्ठी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘लौह पुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस गोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा शगुन पाल ने एथलेटिक्स में लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के नई मण्डी क्षेत्र में स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार 28 अक्टूबर को प्रार्थना सभा में ई-कचरा प्रबंधन विषय पर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति

हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई—69 चालान, 9 वाहन सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। उपलब्ध कार्रवाई विवरण के अनुसार

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डिजिटल जिम्मेदारी विषय पर कार्यशाला आयोजित

जड़ौदा, मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के प्रति जागरूक करने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सही, सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की जानकारी देने के उद्देश्य से ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता जागरूकता एवं डिजिटल जिम्मेदारी कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शुभी

मंत्री कपिल देव और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने मुजफ्फरनगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा के बीच हुई माइक खींचतान की घटना, सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और आचरण के महत्व पर एक गंभीर बहस को लेकर अपने विचार साझा किए

इनरव्हील चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए”

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर की करवा चौथ सभा “सजना है मुझे सजना के लिए” गाँधी कॉलोनी लिंक रोड स्थित क्रिस्टल में धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिप्रा गुप्ता एवं योगिता अरोरा द्वारा इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम का सशक्त सञ्चालन चेतना सेठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन एवं प्रायोजक योगिता अरोरा,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal