भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुंदर पाल सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस के आरक्षण विरोधी चेहरे को इस बीच जनता के सामने लाने का प्रयास किया।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान कांग्रेस व विशेष कर गांधी परिवार की आरक्षण विरोधी मानसिकता की पुनरावृत्ति का परिचायक है। इतना ही नहीं कांग्रेस में विशेष कर गांधी परिवार ने जामिया इस्लामिया व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पिछड़ा वर्ग-दलित आरक्षण घोषित नहीं होने दिया। वहीं जम्मू कश्मीर में भी धारा 370 के बहाने आरक्षण लागू नहीं होने दिया जम्मू कश्मीर में पिछड़ों एवं दलितों के आरक्षण के हक के साथ उनसे विधानसभा में वोट का संवैधानिक अधिकार भी छीन रखा था। सांसद राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण समाप्त करने वाला बयान देने की निंदा करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा आरक्षण के समाप्त करने वाले बयान को गंभीरता से लेते हुए उनकी सदस्यता समाप्त कराए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी आरक्षण विरोधी मानसिकता के कारण आज भी देश में पिछड़ों एवं दलितों को उनका हक नहीं मिल पाया है। अमेरिका में राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस नेतृत्व एवं इंडी गठबंधन के दलों की पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता प्रमाणित हो चुकी है। राहुल गांधी के बयान से स्पष्ट हो गया है कि यदि भविष्य में कभी केंद्र में कांग्रेस या कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी तो ओबीसी के आरक्षण को समाप्त कर देगी। इस दौरान मुख्य रूप से रामकुमार कश्यप, मनोज पांचाल, जयकरन गुर्जर, विजय वर्मा, देवेंद्र पाल, नरेंद्र प्रजापति, सचिन प्रजापति, रविकांत, विनित मलिक, नवीन पांचाल, यशवीर सिंह, पोपिंद्र, मनोज पाल, रामपाल सैन, जोनी गुर्जर, मुकेश कुमार, संतकुमार कश्यप, पुरोहित, हिमांशु सैनी, सचिन सैनी, अमित बंजारा, विपिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal