मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर में चल रही मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन सेमीफाइनल मैच खेले गये। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की क्रिकेट टीम ने एसडी कामर्स, मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा0 विनीत कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमोद कुमार तथा अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की ओर से आब्जर/सेलेक्टर के रूप में डा0 शरद कौशिक, उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुये प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, श्रीराम कॉलेज ने बताया कि आज मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा एमएस कॉलेज, सहारनपुर तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर और एसडी कामर्स, मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। उन्होंने बताया कि कल एसडी (पीजी), मुजफ्फरनगर और श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जायेगा।
श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में चल रही मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता में चौथे दिन प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा एमएस कॉलेज, सहारनपुर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में टॉस जीतकर एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तथा ताबडतोड बल्लेबाजी कर विपक्षी टीम के सामने निर्धारित 20 ओवर्स में 07 विकेट के नुकसान पर 180 रन का विशाल स्कोर खडा कर दिया। जवाब में रनो का पीछा करने उतरी एमएस कॉलेज, सहारनपुर की पूरी टीम मात्र 13.2 ओवर्स में 83 रन ही बना पाई। इस तरह यह मेैच एसडी(पीजी), कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने 97 रन के विशाल स्कोर से जीत लिया।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर और एसडी कामर्स, मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में श्रीराम कालेज, मुजफ्फरनगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसडी कामर्स की टीम मात्र 12 आवर्स में 37 रन ही बना पाई। जवाब में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम ने अपने लक्ष्य को बडी आसानी से 4 आवर्स में ही हासिल कर यह मैच अपने नाम किया और प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
प्रतियोगिता में अम्पायर मौ0 सुहेब और पलक शर्मा रहे तथा स्कोलर जयसानिया रहे। इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने सभी खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन किया तथा प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा0 विनीत कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की सभी खिलाडी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने-अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, विभागाध्यक्ष शारिरिक शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन की आशा व्यक्त की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरूण तथा प्रशांत आदि उपस्थित रहे।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में






