मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अशोक कंसल, अभिषेक अग्रवाल, दिनेश बंसल, पवन बंसल, अनिल तायल, प्रमोद मित्तल, शोभित गुप्ता, विश्वदीप गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, पवन बंसल, सुनील सिंघल, सुनील तायल, ब्रह्म स्वरूप, विश्व रतन आदि गणमान्य लोगों ने किया।

महाराज जी की शोभायात्रा में सबसे आगे एक डीजे उसके पीछे 18 घोड़े जो की 18 गोत्रों के प्रतीक थे उसके पीछे बैंड बाजू के साथ माता मां लक्ष्मी का रथ और महाराजा अग्रसेन जी का रथ और सबसे पीछे रथ में मुख्य महाराजा अग्रसेन की स्वयं विराजमान थे नई मंडी मेहता क्लब से शुरू होकर पीठ बाजार बिंदल बाजार गौशाला और उसके बाद भोपा पुल से होते हुए अंसारी रोड मोती महल सराफा बाजार भगत सिंह रोड शिव चौक झांसी की रानी और अंत में शाम को 5:00 बजे शोभायात्रा का समापन टाउन हॉल में हुआ जहां महाराज जी की आरती की गई। रास्ते में सभी जगह सभी गणमान्य लोगों ने महाराज जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया और जगह-जगह लोगों ने भंडारे चलाएं महाराजा अग्रसेन जी के अग्रजनों ने फूल माला से और महाराज जी की जयकiरो से यात्रा का स्वागत किया इस यात्रा का संचालन अशोक अग्रवाल, राजीव बंसल , राजीव गोयल आलोक अग्रवाल ,अखिलेश राजेंद्र तायल ,प्रवीण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता ,कुलदीप मित्तल, संजीव अग्रवाल,विपिन रमेश चंद, अजय सिंगल, अनुज गुप्ता, एडवोकेट कपिल गुप्ता, अमन बंसल ,रचित गुप्ता आदि ने रास्ते में बिट्टू सिखेड़ा शिवसेना नेता ने यात्रा का स्वागत किया।

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग
हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने






