श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ.प्रेरणा मित्तल एवं डीन एकेडमिक्स डा. विनीत कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बेसिक साइंस संकाय की डीन डॉ पूजा तोमर द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत विशाखा, प्राची और आयुषी द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके बाद बेसिक साइंस के विद्यार्थियों द्वारा बॉलीवुड, पंजाबी एवं हरियाणवी गीतों पर एकल, युगल तथा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद स्वरूप उपहार देते हुए कहा कि बेसिक साइंस विभाग में शिक्षा एवं व्यवसाय के अलावा भी विद्यार्थियों में बहुत से गुणों का भंडार है। इसके अतिरिक्त विभाग की दसवीं वर्षगांठ पर विभाग के सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में बेसिक साइंस संकाय की सहायक प्रोफेसर महक नाज़ रहे। इस अवसर पर विजेताओं को श्रेणी में बेसिक साइंस की ओर से एकल नृत्य में दीक्षा ओम , युगल नृत्य में लक्ष्मी और कशिश तथा समूह नृत्य में अदनान, प्रियांशु, शीतांशु, वंश, जुनैद , सुहैल मुक्कर्रम अली का समूह नृत्य विजयी रहा। कार्यक्रम के अन्त में बेसिक साइंस विभाग स्नातक स्तर पर मिस फ्रेशर तथा मिस्टर फ्रेशर का खिताब प्रियांशु तथा साक्षी तिवारी को मिला। इसके विपरीत स्नातकोत्तर स्तर पर मिस फ्रेशर का खिताब प्राची ने हासिल किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बेसिक साइंस विभाग की सहायक प्रोफेसर मीनल मान के नेतृत्व में अंजला राठी, शिविका गर्ग, रिहान, इस्मा अंसारी द्वारा किया गया। अंत में बेसिक साइंस विभाग की डीन डॉ. पूजा तोमर ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज मित्तल, डा. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. राहुल आर्य, डॉ गरिमा, विवेक, सचिन कुमार, रमा मेडीयान, सचिन शर्मा, राहुल कुमार, आशीष तिवारी, हर्ष, आदि का सहयोग रहा।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

बोनस समेत मांगों को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी यूनियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बोनस और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) सोमवार को शाम चार बजे सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामयश सिंह ने कहा कि कई

विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों

एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनयूजेआई के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रैस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,

भाजपा जिला अध्यक्ष विजय वर्मा का युवा पंजाबी संगठन ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर विजय वर्मा की नियुक्ति होने पर युवा पंजाबी संगठन, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विजय वर्मा को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal