हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए लोगों ने विधायक रवि बहादुर का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पिछले लगभग 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त थी। सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आने जाने में सुविधा होगी और लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। दादूपुर गोंिवदपुर की आराध्या एन्कलेव कालोनी और मीरपुर में सड़क निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सकेगा। इस दौरान नितिन चौधरी, परमिश राठी, अमित राजपूत, अंकित चौहान, अंकित धीमान, नीरज काम्बोज संगीता चौहान, सारिका चौहान, कविता सेंगर, अंकुश, कबीर, उमेश नौटियाल, रविशंकर पाण्डेय, संगीत सिंह, बीरसिंह सैनी, अनिता प्रधान, विमलेश, जिला पंचायत सदस्य विनीत चौहान, शमीम, महरूफ सलमानी, राव सुहैल, मुज़ीब, इरशाद, समून, गुलाब, फरीद, अरशद, नवाब अली, क़ुर्बान अली आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक






