मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देशभर में गुड़ उत्पादन के लिए विशेष पहचान रखने वाले मुजफ्फरनगर के गुड़ उद्योग के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जनपद के एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) के अंतर्गत चयनित गुड़ उत्पाद को भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) से जोड़ने की जानकारी जिला उद्योग विभाग ने दी है। इससे मुजफ्फरनगर के पारंपरिक गुड़ उत्पादन को विशिष्ट पहचान दिलाने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, मुजफ्फरनगर जैस्मिन ने बताया कि जीआई टैग किसी उत्पाद की भौगोलिक उत्पत्ति और उससे जुड़ी विशिष्ट पहचान को प्रमाणित करने वाला संकेतक है। इसके माध्यम से किसी खास क्षेत्र से जुड़े उत्पाद की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में मदद मिलती है। मुजफ्फरनगर का गुड़ यहां की कृषि परंपरा, स्थानीय उत्पादन और व्यापारिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जीआई टैग से जुड़ाव इस पारंपरिक उद्योग को नई पहचान दिलाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से उत्तर प्रदेश के 77 उत्पादों को जीआई पहचान प्राप्त होने की जानकारी दी गई है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के गुड़ उत्पाद को भी विशेष पहचान के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादकों और व्यापारियों को अपने उत्पाद की गुणवत्ता, विशिष्टता और बाजार में उसकी पहचान को मजबूत करने का अवसर मिल सकता है।
उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने जनपद के सभी गुड़ उत्पादकों और गुड़ व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने गुड़ के उत्पादन एवं वैक्यूम पैकेजिंग के लिए जीआई टैग से संबंधित पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराएं। आधुनिक पैकेजिंग के माध्यम से गुड़ की गुणवत्ता बनाए रखने, उत्पाद को बेहतर तरीके से बाजार तक पहुंचाने और व्यापक बाजार में उसकी स्वीकार्यता बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।
मुजफ्फरनगर का गुड़ लंबे समय से स्थानीय अर्थव्यवस्था, किसानों, कोल्हू संचालकों, उत्पादकों और व्यापारियों की आजीविका से जुड़ा रहा है। ऐसे में जीआई पहचान का प्रभावी उपयोग इस क्षेत्र के पारंपरिक कारोबार को नई दिशा दे सकता है। बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता मानकों और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने से गुड़ को दूसरे राज्यों के साथ-साथ निर्यात बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाएं भी मजबूत हो सकती हैं।

गुड़ उत्पादक और व्यापारी जीआई टैग से संबंधित पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, औद्योगिक आस्थान, सूजड़ू, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में संपर्क कर सकते हैं। जिला उद्योग विभाग ने स्थानीय गुड़ कारोबार से जुड़े लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने और पंजीकरण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। जीआई पहचान के प्रभावी उपयोग, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और आधुनिक पैकेजिंग के माध्यम से मुजफ्फरनगर के गुड़ को व्यापक बाजार में स्थापित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण






