हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से उत्तर रेलवे के जीएम को ज्ञापन प्रेषित कर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों को ठहराव दिए जाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि करोड़ों रूपए खर्च कर स्टेशन का आधुनिकीकरण और उच्चीकरण किए जाने के बाद भी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों का स्टापेज नहीं होने के कारण रेल यात्रीयों को लाभ नहीे मिल पा रहा है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद तरूण विजय ने रेल मंत्री से ज्वालापुर रेलवे स्टेशन को हरिद्वार के उप स्टेशन का दर्जा देने की मांग की थी। इससे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण में मदद मिलती। लेकिन यह मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी है। हद्विार से मुरादाबाद के लिए सवेरे के समय कोई ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रीयों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यात्रीयों की सुविधा के लिए हरिद्वार से मुरादाबाद के लिए सवेरे के समय शटल सवारी गाड़ी का संचालन किया जाए। सप्ताह में तीन संचालित होने वाली राप्ती गंगा गोरखपुर एक्सप्रेस में हमेशा वेटिंग लिस्ट की समस्या को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन पूरे सप्ताह किया जाए। वरिष्ट नागरिकों को रेल किराए में मिलने वाली छूट को पुनः शुरू किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में चौधरी चरण सिंह, एससीएस भास्कर, बदन सिंह, एके गौड़, अरूण सिंह राणा आदि शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण






