धनुष टूटते ही गूंज उठा ‘जय श्रीराम’, राम-लक्ष्मण और परशुराम संवाद ने मोहा मन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी, नई मंडी के शताब्दी वर्ष (100वें वर्ष) के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धा, उल्लास और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिला। रामलीला क़े रंगमंच पर मथुरा से आए प्रतिष्ठित कलाकारों ने प्रभु श्री राम के दिव्य ‘सीता स्वयंवर’ और उसके बाद हुए ‘परशुराम-लक्ष्मण-राम संवाद’ की ऐसी मनोहारी प्रस्तुति दी कि पंडाल में मौजूद हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

जयमाला डलते ही भक्तों पर बरसा आनंद
लीला की शुरुआत सीता स्वयंवर के महाप्रसंग से हुई। जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई, वैसे ही एक तीव्र टंकार के साथ धनुष टूट गया। धनुष खंडित होते ही पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद माता सीता ने मंद-मंद कदमों से आगे बढ़कर प्रभु श्री राम के गले में जयमाला डाली। इस आलौकिक और भावपूर्ण दृश्य को देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों श्रद्धालुओं क़े साथ अतिथि संदीप जैन, डा.प्रवेश कर्णवाल, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, अवधेश वर्मा देवेंद्र कुमार, विपुल गर्ग आदि की आंखें खुशी से छलक उठीं और हर कोई इस पल का साक्षी बनकर धन्य हो गया।
परशुराम संवाद ने बांधा समां, बड़ी स्क्रीन बनी आकर्षण
धनुष टूटने की टंकार सुनकर जैसे ही क्रोध में भरे भगवान परशुराम का मंच पर प्रवेश हुआ, पूरा माहौल भक्ति और वीर रस से सराबोर हो गया। मथुरा के कुशल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया ‘परशुराम-लक्ष्मण संवाद’ और प्रभु राम की विनम्रता का दृश्य बेहद जीवंत रहा। संवादों की प्रस्तुति इतनी सटीक थी कि दर्शक तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।

इस बार शताब्दी वर्ष के विशेष आयोजन में तकनीकी का भी बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है। मंचन के दौरान बड़े पर्दे (एलईडी स्क्रीन) पर दिखाए जा रहे दृश्यों और विशेष प्रभावों (VFX) ने लीला को और भी भव्य बना दिया। दृश्य और तकनीक के इस अनूठे जुड़ाव ने हजारों दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतीया, प्रवीण कुमार एडवोकेट, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, उपेंद्र मित्तल, संजय जिंदल काका, राजेश गोयल, राजेंद्र सिंघल, विदित गुप्ता, विवेक गर्ग सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।

एसएसपी से मिला लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार सुबह लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाक़ात करते हुए उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेट किया। इस दौरान साथ में आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया गया और लघु उद्योग भारती संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान उनके द्वारा

भेल की 52 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला मंचन में जुटी भीड़

​हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-1 में पिछले 52 वर्षों से निरंतर सज रहे ऐतिहासिक रामलीला मंच पर मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के पहुंचते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं आलोक शर्मा ने भी कलाकारों के आग्रह पर उनके साथ

बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने किया पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएसपी के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुग्गावाला कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रूपए का इनाम

11.45 ग्राम स्मैक समेत नशा तस्कर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिडकुल कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 11.45 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में थाना स्तर पर

बड़ी रामलीला के रंगमंच पर किया नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का मंचन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बड़ी रामलीला के रंगमंच पर नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास, पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने और राम भरत मिलाप के

टीटी को मामा बताकर जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवाने का झांसा देकर मजदूरों से ठगी करने वाले पांच शातिरों को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ट्रेन के जनरल टिकट को थर्ड एसी में बदलवाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के दो मजूदरों से एक लाख रूपए से अधिक की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 25 हाजर नकद व पीडित का मोबाइल बरामद करने के साथ पुलिस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal