स्मित मच्छार के साहस से मिली प्रेरणा, संस्कृति महोत्सव में भागवन्ती की बहनों ने रचा गौरव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी प्रांत उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संस्कारों का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विभागीय संस्कृति महोत्सव में शानदार सफलता अर्जित की। छात्राओं की इस उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभाशीष प्रदान किया गया। बीते 03 अक्टूबर को स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर, सहारनपुर में आयोजित विभागीय संस्कृति महोत्सव में भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर की 26 बहनों ने विभिन्न वर्गों एवं सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने चित्रकला, मूर्तिकला, गीत, प्रश्नमंच, शास्त्रीय गायन, लोकनृत्य एवं स्वरचित काव्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता में दीपना भारद्वाज, छवि, सानवी, आराध्या किशोरी, स्वस्ति गोयल, गीतिका, वर्णिका सैनी, प्राची, खुशी चौहान, राधिका खुशवाहा, माही गुप्ता, काव्या धीमान, अलीशा धनगर, अवनी, विधि शर्मा, वैष्णवी भारद्वाज, ईशिका, नव्या पाल, तनिषि, कीर्तिका, सिल्की पाल, तनिष, अनन्या पाठक, अनव्या शर्मा, तनवी शर्मा एवं माही गौतम ने प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
छात्राओं की इस सफलता के पीछे उनके निरंतर अभ्यास, लगन एवं मार्गदर्शक आचार्याओं का समर्पण रहा। छात्राओं के साथ सहारनपुर जाकर उनका मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करने वाली आचार्या पारुल माहेश्वरी लक्ष्मी माहेश्वरी एवं रेशू सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं छात्राओं की मेहनत का परिणाम रहा कि विद्यालय की बहनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं।
विद्यालय आगमन पर प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा जी ने सभी प्रतिभागी एवं स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया। साथ ही छात्राओं की तैयारी कराने वाली सभी आचार्याओं को भी उनकी मेहनत एवं समर्पण के लिए बधाई दी।
प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारते हुए प्रत्येक क्षेत्र में विद्यालय एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। ‘रियल हीरो’ स्मित मच्छार के साहस को नमन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा ने छात्राओं से “द रियल हीरो स्मित मच्छार” के साहस एवं प्रेरणादायी कार्य के विषय में संवाद किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्मित मच्छार जी ने अदम्य साहस, धैर्य एवं सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए 174 यात्रियों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया।

प्रधानाचार्या ने छात्राओं को उनके साहस, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं से इस विषय पर प्रश्न भी किए और उनके विचार जाने। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए तथा इस साहसिक कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार जी का साहस यह संदेश देता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धैर्य, सकारात्मक सोच और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया गया प्रयास असाधारण परिणाम दे सकता है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष और गौरव का वातावरण रहा। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की इन प्रतिभाशाली बहनों ने न केवल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि अपनी उपलब्धियों से विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाया।

नैनीताल ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर अंडर-14 बालिका फुटबॉल का खिताब जीता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद एवं नैनीताल जनपद की टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के

कुंभ-2027 के लिए सुदृढ़ हो रहा हरिद्वार का सड़क तंत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए हरिद्वार के सड़क तंत्र को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए कुंभ नगरी हरिद्वार की आंतरिक सड़कों और इससे जुड़े प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य

‘बिना आरटीओ पंजीकरण’ के नाम पर बेची जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच, दो स्कूटियाँ तकनीकी परीक्षण हेतु जब्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में पंजीकरण से छूट प्राप्त होने के दावे के साथ बेची एवं संचालित की जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच हेतु अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में आज को समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘विकसित भारत – सपनों का भारत 2047’ के अंतर्गत चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता अभियान का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ

विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में एस.डी. कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से हुआ। श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा का अत्यंत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal