मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात लक्सर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी, जबकि डंपर भी पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के हरि वृंदावन सिटी निवासी कारोबारी आदेश गोयल (45) अपने परिवार के साथ हरिद्वार में आयोजित मौसा के 75वें जन्मदिन समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सोमवार रात करीब 11 बजे पुरकाजी थाना क्षेत्र में लक्सर मार्ग पर सामने से आ रहे डंपर से उनकी स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने दरवाजा तोड़कर राहत एवं बचाव कार्य किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदेश गोयल, उनकी बहन निशा (36), बहन राखी (30) तथा निशा की 14 वर्षीय बेटी श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में आदेश गोयल की मां कुसुम देवी (65), पत्नी रूबी तथा राखी की बेटी वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। परिवार में एक साथ चार लोगों की मौत से हरि वृंदावन सिटी में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर को कब्जे में लेने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा तथा एसपी सिटी अमृतपाल कौर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हादसे की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी हरि वृंदावन सिटी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुरकाजी थाना पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

नैनीताल ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर अंडर-14 बालिका फुटबॉल का खिताब जीता
हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद एवं नैनीताल जनपद की टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के






