हाईवे हादसे में एक महिला की मौत, सात घायल; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र में देर रात हाईवे पर एक अशोक लीलैंड ट्रक और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5/6 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि थाना तितावी पुलिस को हाईवे पर अशोक लीलैंड ट्रक द्वारा टेंपो में टक्कर मारने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टेंपो में सवार रघु पुत्र सुनते राम, ललिता देवी, जयदेवी, बृज गुप्ता, मुस्कान, शरणजीत, मनीष कुमार तथा सुनीता देवी पत्नी बिरजू गुप्ता, निवासी बिहार घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान सुनीता देवी की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
उधर, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतक महिला के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए। साथ ही मृतक के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अशोक लीलैंड ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

नैनीताल ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर अंडर-14 बालिका फुटबॉल का खिताब जीता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद एवं नैनीताल जनपद की टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के

कुंभ-2027 के लिए सुदृढ़ हो रहा हरिद्वार का सड़क तंत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए हरिद्वार के सड़क तंत्र को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए कुंभ नगरी हरिद्वार की आंतरिक सड़कों और इससे जुड़े प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य

‘बिना आरटीओ पंजीकरण’ के नाम पर बेची जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच, दो स्कूटियाँ तकनीकी परीक्षण हेतु जब्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में पंजीकरण से छूट प्राप्त होने के दावे के साथ बेची एवं संचालित की जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच हेतु अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में आज को समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘विकसित भारत – सपनों का भारत 2047’ के अंतर्गत चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता अभियान का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ

विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में एस.डी. कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से हुआ। श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा का अत्यंत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal