श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से हुआ। श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा का अत्यंत भावपूर्ण और रोचक प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा तथा श्रद्धालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध नजर आए।
कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि उनमें मानव जीवन के लिए गहरे आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश छिपे हुए हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल में ऐसी अनेक लीलाएं कीं, जिनका स्मरण करने मात्र से मनुष्य के जीवन में प्रेम, आनंद और भक्ति का संचार होता है।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि बाल कृष्ण अपनी नटखट अदाओं से यशोदा मैया सहित पूरे गोकुलवासियों का मन मोह लिया करते थे। उनकी शरारतों की शिकायत प्रतिदिन यशोदा मैया के पास पहुंचती थी। गोपियां शिकायत करती थीं कि कान्हा घरों में जाकर माखन चुरा लेते हैं और अपने सखाओं के साथ मिलकर उसे खा जाते हैं। जब यशोदा मैया उनसे माखन खाने के बारे में पूछतीं तो बाल कृष्ण अपनी मासूमियत से तुरंत मुंह खोलकर दिखा देते कि उन्होंने माखन नहीं खाया। भगवान की इस बाल लीला का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला अपने आप में एक संदेश देती है। बाल स्वरूप में कृष्ण प्रेम, सरलता, निश्छलता और आनंद के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान कृष्ण ने अपने जीवन में प्रेम और धर्म का मार्ग दिखाया, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने जीवन में सदाचार, सेवा, करुणा और भक्ति को स्थान देना चाहिए।
इसके बाद कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपने सखाओं तथा गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत के क्षेत्र में गए। उस समय व्रज में इंद्र देव की पूजा की तैयारियां चल रही थीं। गोप-गोपिकाएं 56 प्रकार के व्यंजन तैयार कर उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे थे।
भगवान श्रीकृष्ण ने जब गोप-गोपिकाओं से इस आयोजन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि आज देवताओं के स्वामी इंद्र का पूजन किया जाता है। इंद्र यज्ञ से प्रसन्न होकर व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे अन्न और फसलों की अच्छी पैदावार होती है।
कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोप-ग्वालों को समझाया कि हमें प्रकृति और अपने पालन-पोषण में सहायक गोवर्धन पर्वत का सम्मान एवं पूजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पर्वत ही व्रजवासियों को हरी-भरी भूमि, जल, चारा और जीवनयापन के अनेक साधन प्रदान करता है। श्रीकृष्ण के तर्कपूर्ण विचारों के बाद व्रजवासियों ने इंद्र पूजा के स्थान पर गोवर्धन पूजा करने का निर्णय लिया।
आचार्य जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पूजा की स्थापना के पीछे प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और उसके संरक्षण का संदेश भी निहित है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण की रक्षा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
गोवर्धन पूजा के प्रसंग के दौरान कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण स्मरण किया।
कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करती है। कथा का श्रवण तभी सार्थक है, जब हम उसमें बताए गए आदर्शों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान के प्रति आस्था बनाए रखने, जरूरतमंदों की सेवा करने तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कथा के समापन पर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आरती में भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे आयोजन के दौरान आशीर्वाद वेंकट हॉल का वातावरण कृष्ण भक्ति से सराबोर रहा।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई